जहानाबाद की छात्राओं ने मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 में पाया प्रमंडलीय स्तर पर तीसरा स्थान
जहानाबाद, नगर संवाददाता।उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे जहानाबाद जिले के लिए गर्व का विषय है और अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए ताकि वे भी अपनी प्रतिभा से जिले का नाम रोशन कर सकें।

जहानाबाद, नगर संवाददाता। डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय बालिका विद्यालय, दक्षिणी की कक्षा 8 की छात्राएं सरिता कुमारी एवं प्रतिमा कुमारी ने मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव के प्रमंडलीय स्तर की प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर जिलाधिकारी सह अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार ने दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे जहानाबाद जिले के लिए गर्व का विषय है और अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए ताकि वे भी अपनी प्रतिभा से जिले का नाम रोशन कर सकें। मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 न केवल खेलों के प्रति छात्रों की रुचि को बढ़ाता है, बल्कि उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस प्रतियोगिता में खेल-आधारित क्विज के माध्यम से छात्र विभिन्न खेलों, उनके इतिहास, नियमों, महान खिलाड़ियों की उपलब्धियों एवं खेल संस्कृति से जुड़ी रोचक जानकारियां प्राप्त करते हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों की जानकारी के विश्लेषण, तार्किक सोच और निर्णय लेने की क्षमता को परिष्कृत करती हैं, जो उनके शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विकास में सहायक सिद्ध होती हैं। यह आयोजन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा राज्य के स्कूली छात्रों में मित्रवत प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने और उन्हें राज्य से लेकर अंतरराष्ट्रीय खेलों तक की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। फोटो- 16 अप्रैल जेहाना- 05 कैप्शन- मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव के तहत जहानाबाद की छात्रा शील्ड के साथ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।