घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए 19 पेड़ों की हुई कटाई
वन विभाग के अधिकारी ने कहा तीन गुना लगाए जाएंगे पेड़ , लोगों का कहना है कि वर्षों पुराने पेड़ों के कारण प्रखंड परिसर में हरियाली रहती थी।

वन विभाग के अधिकारी ने कहा तीन गुना लगाए जाएंगे पेड़ लोगों का कहना है कि वर्षों पुराने पेड़ों के कारण प्रखंड परिसर में हरियाली रहती थी। लोग इसके छाया में बैठकर राहत महसूस करते थे। घोसी, निज संवाददाता। घोसी नगर पंचायत के ब्लॉक परिसर में निर्माण होने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन को लेकर 19 पेड़ों की कटाई की गई है। दरअसल वन विभाग के द्वारा इन पेड़ों को चिन्हित किया गया था जिसमें पीपल और बरगद के कई बड़े पेड़ थे वहीं सिमर एवं शीशम जैसे भी पेड़ भी परिसर में मौजूद थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों पुराने पेड़ों के कारण प्रखंड परिसर में हरियाली रहती थी।
लोग इसके छाया में बैठकर राहत महसूस करते थे। अस्पताल निर्माण के नाम पर पुराने पेड़ों की कटाई करना कहीं से उचित नहीं है। इससे पर्यावरण को नुकसान है। पेड़ों की कटाई के जगह पर दूसरे जगहों पर प्लांटेशन की जरूरत थी। नये से सिरे से पेड़ लगाने में काफी समय लग जाता है। साथ ही पेड़ लगाने के नाम पर छोटे- छोटे जंगली पेड़ लगा दिए जाते हैं। इस सिलसिले में वन विभाग के अधिकारी नंद कुमार ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश के आलोक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में बाधा आ रहे इन 19 पेड़ों की कटाई की गई है। जिसमें कई बड़े एवं छोटे पेड़ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी पेड़ों की कटाई वन विभाग के द्वारा कराया गया है और काटे गए लड़कियों को जहानाबाद गोदाम परिसर में रखा जा रहा है ताकि आगे इसकी नीलामी की आ जा सके। उन्होंने बताया कि निर्माण के दौरान काटे गए पेड़ों की संख्या से तीन गुना पेड़ कार्यकारी एजेंसी के द्वारा लगाया जाएगा जिसे बड़े होने तक लगभग 10 वर्ष की जिम्मेदारी भी उन्हें दी जाएगी। दरअसल पेड़ों की कटाई विकास योजना के तहत की गई है इसमें 30 दिनों के अंदर पेड़ों की कटाई करना शामिल था जिसे पूरा कर लिया गया है। पेड़ों की कटाई के बाद भवन के फाउंडेशन का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा। बता दें कि 5 करोड़ 75 लाख की लागत से उक्त स्थल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होना है। फोटो- 02 जून जेहाना- 11 कैप्शन- घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पुराने वृक्ष को काटते वन विभाग के कर्मी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।