Two Women Injured in Tempo Accident Near Tehta Jahnabad टेहटा के पास टेंपो दुर्घटना में दो महिलाएं घायल, कराया इलाज, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsTwo Women Injured in Tempo Accident Near Tehta Jahnabad

टेहटा के पास टेंपो दुर्घटना में दो महिलाएं घायल, कराया इलाज

जहानाबाद में रविवार को टेहटा के समीप एक टेंपो के पलटने से दो महिलाएं घायल हो गईं। मेहरून खातून और एक अन्य महिला बकरीद पर रिश्तेदार से मिलने टिकारी जा रही थीं। दुर्घटना के बाद दोनों को सदर अस्पताल में...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSun, 8 June 2025 10:10 PM
share Share
Follow Us on
टेहटा के पास टेंपो दुर्घटना में दो महिलाएं घायल, कराया इलाज

जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जहानाबाद - गया सड़क मार्ग पर टेहटा के समीप रविवार को एक टेंपो के पलट जाने से उसपर सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में मेहरून खातून एवं एक अन्य शामिल हैं। शहर के बिचली मोहल्ला की निवासी दोनों महिलाओं का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि ऊक्त दोनों महिलाएं बकरीद के मौके पर अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए टिकारी जा रही थीं। जब टेंपो टेहटा के समीप से गुजर रहा था उसी दौरान अचानक हुई दुर्घटना में गाड़ी पलट गया और उसपर सवार दोनों महिलाएं जख्मी हो गई।

लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।