समय से पहले मानसून आने का आसार, किसान परेशान
लक्ष्मीपुर में किसानों को समय से पहले मानसून आने की चिंता है। सिंचाई की कमी और अनियमित वर्षा के कारण वे धान के बीज के चयन में संशय में हैं। खरीफ फसल के लिए उपयुक्त बीज चुनने में असमर्थता और संरक्षण की...

लक्ष्मीपुर । निज संवाददाता बिहार में समय से पहले मानसून आने का आसार हैं। जिसको लेकर किसान परेशान दिखते हैं। क्षेत्र के किसान मानसून आधारित वर्षा पर कृषि कार्य करते हैं। सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कभी अतिवृष्टि तो कभी अनावृष्टि का शक्कर हो जाया करते हैं। जिसका सीधा प्रभाव किसानों के अर्थ व्यवस्था पर पड़ता है। उसमें मानसून का समय से पहले बिहार में प्रवेश की आशंका से किसान परेशान दिखते हैं। परेशानी का कारण खरीफ फसल में धान बीज के चयन को लेकर है। किसान संशय में हैं कि वे धान के किस किस्म का चयन करें।
जो मानसून के साथ फिट बैठे। किसानों के परेशानी का दूसरा कारण धान बीज का बुआई के बाद उसके संरक्षण करने का। किसान मानसून के साथ बीज का बुआई करते हैं। अगर मानसून दगा दे दिया। तो किसानों को धान के बीज को बचाने की समस्या होगी। चुंकि सिंचाई की वैसी कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे खेतों में उगे बीज को बचाया जा सके। आज की तिथि तक कृषि विभाग द्वारा कोई प्रशिक्षण भी किसानों के लिए आयोजित नहीं किया गया। जिससे किसान मानसून आधारित धान के बीजों का चयन कर सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।