Most sixes conceded in IPL 2025 Rashid Khan became no 1 three Indians in top 5 Ft Khaleel Ahmed Yuzvendra Chahal IPL 2025 में किसने लुटाए सबसे ज्यादा छक्के? शर्मनाक लिस्ट में राशिद खान बने नंबर-1; धोनी के 2 चेले भी लिस्ट में
Hindi NewsफोटोखेलIPL 2025 में किसने लुटाए सबसे ज्यादा छक्के? शर्मनाक लिस्ट में राशिद खान बने नंबर-1; धोनी के 2 चेले भी लिस्ट में

IPL 2025 में किसने लुटाए सबसे ज्यादा छक्के? शर्मनाक लिस्ट में राशिद खान बने नंबर-1; धोनी के 2 चेले भी लिस्ट में

IPL 2025 में गेंदबाजों की खूब धुलाई हुई है। बल्लेबाजों ने चुन-चुनकर गेंदबाजों की खबर ली है। ऐसे में हम आपके लिए उन खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं जिन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लुटाए हैं। आईए देखते हैं-

Lokesh KheraFri, 23 May 2025 01:26 PM
1/6

IPL 2025 में सबसे ज्यादा छक्के लुटाने वाले गेंदबाज

IPL 2025 में बल्लेबाजों ने खूब तबाही मचाई है, इस दौरान उन्होंने गेंदबाजों की चुन-चुनकर खबर ली। ऐसे में आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लुटाए। हैरानी की बात यह है कि इस लिस्ट में अफगानिस्तान के राशिद खान पहले पायदान पर पहुंच गए हैं।

2/6

राशिद खान नंबर-1

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हुए गुजरात टाइटंस के पिछले मुकाबले में राशिद खान की जमकर धुलाई हुई। मिशेल मार्श और निकोलस पूरन ने उनकी पूरी खबर ली। नतीजा यह रहा कि उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर भी पूरे नहीं किए। 2 ओवर में इस अफगानी गेंदबाज ने 36 रन लुटाए। राशिद खान अभी तक IPL 2025 में सर्वाधिक 28 छक्के खा चुके हैं।

3/6

खलील अहमद भी लिस्ट में

चेन्नई सुपर किंग्स के खलील अहमद 26 छक्कों के साथ इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। खलील ने IPL 2025 में 13 मैचों में 14 विकेट चटकाए हैं। उनकी परफॉर्मेंस में इस सीजन ना तो निरंतरता दिखी और ना ही वह रन रोकने में कामयाब रहे।

4/6

रवि बिश्नोई

लखनऊ सुपर जाएंट्स के रवि बिश्नोई 25 छक्कों के साथ लिस्ट में खलील अहमद के नीचे तीसरे पायदान पर हैं। बिश्नोई के लिए भी यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है।

5/6

मथीक्षा पथिराना

'बेबी मलिंगा' के नाम से मशहूर चेन्नई सुपर किंग्स के मथीशा पथिराना का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस श्रीलंकाई गेंदबाज के लिए यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। पथिराना ने IPL 2025 में कुल 23 छक्के खाए हैं, अभी सीएसके का एक और मैच बाकी है।

6/6

युजवेंद्र चहल

IPL के इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दाएं हाथ के ये लेग स्पिनर इस सीजन में 12 मैचों में 14 ही विकेट चटका पाया है, मगर छक्के खाने के मामले में चहल पांचवें पायदान पर हैं। उन्होंने इस सीजन 21 छक्के खाए हैं।