Odisha STF Arrests Illegal Arms Gang Leader from Bihar अवैध हथियार गिरोह का सरगना मुंगेर में गिरफ्तार, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsOdisha STF Arrests Illegal Arms Gang Leader from Bihar

अवैध हथियार गिरोह का सरगना मुंगेर में गिरफ्तार

ओडिशा एसटीएफ ने बिहार से अवैध हथियार गिरोह के सरगना मोहम्मद असलम को गिरफ्तार किया है। असलम पर कटक जिले के बड़ा धुलेश्वर गांव में अवैध हथियार फैक्टरी चलाने का आरोप है। पुलिस ने पहले भी इस फैक्टरी से कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 23 May 2025 07:00 PM
share Share
Follow Us on
अवैध हथियार गिरोह का सरगना मुंगेर में गिरफ्तार

भुवनेश्वर, एजेंसी। ओडिशा एसटीएफ ने राज्य में अवैध हथियार गिरोह के सरगना को बिहार से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के डीआईजी पिनाक मिश्रा ने बताया कि ओडिशा के विशेष कार्य बल ने मुंगेर पुलिस की मदद से 20 मई को मोहम्मद असलम को गिरफ्तार किया। असलम ओडिशा में कटक जिले के बड़ा धुलेश्वर गांव में स्थित अवैध हथियार फैक्टरी के मामले में आरोपी था। पुलिस ने बीते 13 मार्च को बड़ा धुलेश्वर गांव के एक घर से संचालित हो रही अवैध हथियार निर्माण इकाई का पता लगाया था। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में सात मिमी पिस्तौल बनाने की सामग्री बरामद हुई थी।

पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। डीआईजी ने बताया कि कटक से गिरफ्तार लोगों में मोहम्मद आजम उर्फ बुद्धू और मोहम्मद आबिद हुसैन भी शामिल हैं। आरोपी मो. आजम और मो. आबिद हुसैन ने कटक जिले के बड़ा धुलेश्वर गांव में स्थित अवैध हथियार फैक्टरी चलाने के लिए असलम के साथ कई बार रुपयों का लेन-देन किया है। पिनाक मिश्रा ने बताया कि असलम को मुंगेर की स्थानीय अदालत में पेश किया गया और तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भुवनेश्वर लाया गया। असलम को शुक्रवार को कटक के न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।