FIR Filed Against Harasser in Bharua Sumerpur Student s Safety at Risk अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी जयंती पर पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन, Hamirpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsFIR Filed Against Harasser in Bharua Sumerpur Student s Safety at Risk

अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी जयंती पर पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन

Hamirpur News - भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्म जयंती पर भाजपा ने पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया।का

Newswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुरSat, 24 May 2025 02:17 AM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी जयंती पर पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन

भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्म जयंती पर भाजपा ने पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बांदा के पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह ने कहा कि पहले की सरकारों ने महापुरुषों के इतिहास को छुपाया है। अहिल्या बाई होलकर महारानी के रूप में न्याय पूर्ण कार्य कर अपनी जनता के प्रति जवाबदेह रही। सदर विधायक डॉ.मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि मोदी सरकार हर उस महापुरुष एवं महान महिलाओं के इतिहास को सामने लाने का काम किया है। पहले की सरकारों के इतिहास को तोड़मरोड़ के पेश किया है और अपने पसंद के लोगों को आगे बढ़ाया है।

राष्ट्रमाता अहिल्याबाई के कार्यों से लोगों को प्रेरणा मिलती है। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, निवर्तमान जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव आदि ने विचार रखे। इस मौके पर शिवेंद्र सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, लक्ष्मीरतन साहू, राजेंद्र श्रीवास, प्रधान संघ अध्यक्ष वंदना सचान, मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह, योगेंद्र दीक्षित, अरिमर्दन सिंह, गुरुप्रताप सिंह, अरुण वर्मा, अजय साहू, भारत यादव, अशोक यादव, लल्ला सिंह चंदेल सहित विधानसभा क्षेत्र के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि मौजूद रहे। छात्रा से बार-बार छेड़खानी करने वाले पर एफआईआर भरुआ सुमेरपुर। बार-बार छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले मनचले के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री मुख्यालय के एक कॉलेज में पढ़ती है। गांव निवासी सुमित सोनकर उसे आए दिन छेड़खानी कर फोटो खींचता है। आरोप लगाया कि बीते 15 अप्रैल को वह घर आकर उसकी पुत्री को अपनी मां के बुलाने का बहाना बनाकर ले गया और उसके साथ छेड़खानी कर फोटो वीडियो बनाएं। उन्हीं फोटो को दिखाकर उसे बुलाने पर आने के लिए मजबूर किया। बताया कि बीते 20 मई को युवक ने फिर उसकी पुत्री को घर बुलाकर उसके साथ छेड़खानी कर फोटो वीडियो बनाएं। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि पॉक्सो एक्ट सहित छेड़खानी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।