Road Rage Attack in Khajuri Khas Two Young Men Assault Friends with Knife रोडरेज में पिटाई का विरोध करने पर चाकू से हमला, दो घायल, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsRoad Rage Attack in Khajuri Khas Two Young Men Assault Friends with Knife

रोडरेज में पिटाई का विरोध करने पर चाकू से हमला, दो घायल

नई दिल्ली के खजूरी खास इलाके में बाइक सवार युवकों ने दो दोस्तों पर हमला किया। चाकू से गंभीर रूप से घायल होने के बाद पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 23 May 2025 07:01 PM
share Share
Follow Us on
रोडरेज में पिटाई का विरोध करने पर चाकू से हमला, दो घायल

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। खजूरी खास इलाके में रोडरेज में बाइक सवार दो युवकों ने दो दोस्तों की जमकर पिटाई कर दी। विरोध करने पर उनपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने एक दोस्त के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित 22 वर्षीय वकील परिवार के साथ सरला विहार, लोनी, गाजियाबाद में किराए के मकान में रहता है। वह सिलाई का काम करता है। शनिवार शाम करीब सात बजे वह अपने दोस्त समीर से मिलने के लिए करतार नगर, उस्मानपुर आया था।

मिलने के बाद जब वह दोस्त के साथ उसकी ही बाइक पर वापस लौट रहा था तो रात करीब आठ बजे खजूरी चौक के पास पीछे से एक मोटरसाइकिल पर आ रहे दो लड़कों की बाइक में उनकी बाइक टच हो गई। बात बढ़ने पर दोनों लड़के गाली-गलौज करने लगे और विरोध करने पर हमलावर होकर मार-पिटाई शुरु कर दी। इसी बीच आरोपियों में से एक लड़के ने चाकू निकालकर समीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में समीर बुरी तरह घायल हो गया। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। तब पीड़ित ने दोस्त को ऑटो से जेपीसी अस्पताल पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने के चलते उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां घायल का उपचार किया गया। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने वकील के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।