धानी आपन नगरिया के गीत पर जमकर झूमे लोग
दो दिवसीय युवा महोत्सव में कल्याणपुर के लोक गायक प्रियांशु के गाये धानी आपन नगरिया के गीत पर लोग जमकर झूमे। वहीं बबन पासवान के बांसुरी की सुरीली तान पर लोगों को...
दो दिवसीय युवा महोत्सव में कल्याणपुर के लोक गायक प्रियांशु के गाये धानी आपन नगरिया के गीत पर लोग जमकर झूमे। वहीं बबन पासवान के बांसुरी की सुरीली तान पर लोगों को रिझाया।
कला संस्कृति युवा विभाग बिहार पटना के सौजन्य से शुक्रवार को अशोक नगर भवन में दो दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडलाधिकारी लखीन्द्र पासवान , डीईओ विजय कुमार हिमांशु , जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर युवाओं ने विभिन्न विद्याओं में दम-खम दिखाया।
समूह लोक नृत्य, समूह गायन ,लोक गीत,लघु नाटक का मंचन, सुगम संगीत, एकल गीत, भारतीय गायन चित्रांकन प्रतियोगिता में कई युवा वर्ग के लोग शामिल हुए। गीत-संगीत की लहरियों में अशोक नगर भवन डूब गया। इस मौके पर एसडीओ श्री पासवान ने कहा कि इस महोत्सव का उदेश्य बिहार के प्रचलित पुराने लोकगीतों व पुराने गीत व नाटय कला को पुनर्जीवित करना है।
डीईओ श्री हिमांशु ने कहा कि इस महोत्सव में भागीदारी से युवाओं में उत्साह जगता है। जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने कहा कि युवा महोत्सव के आयोजन से युवाओं में प्रतिभा का निखार होता है। युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। महोत्सव में विभिन्न स्कूलों के अलावा जिले के अन्य युवा भी शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।