कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद
कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवादकार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवादकार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद

कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद जमुई। कार्यालय संवाददाता जदयू प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा बिहार के सभी जिलों के जदयू कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद की गई। जमुई जिला में इस संवाद की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो के द्वारा किया गया। इस बैठक में प्रदेश के कई मंत्री एवं गणमान्य नेताओं के साथ जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संजय झा, बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष माननीय उमेश कुशवाहा,राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन, माननीय ललन सर्राफ जी मौजूद रहे। जदयू कार्यालय जमुई के कर्पूरी सभागार में जमुई जिला जदयू के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय सेना के प्रति एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने कहा कि इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच जो युद्ध का माहौल बना हुआ है और भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना जिस अदम्य साहस से दुश्मनों को धूल चटाए हुए है, इसके लिए जमुई जनता दल यू परिवार पूर्णतः भारतीय सेना एवं भारत सरकार का समर्थन करती है तथा भारतीय सेना को इसकी सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती है।
पूरा जदयू परिवार भारतीय सेना के साथ खड़ी है। कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी संतोष साहनी, जमुई विधानसभा प्रभारी अवधेश कुशवाहा, सिकंदरा विधानसभा प्रभारी विनोद पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील वर्णवाल, जिला उपाध्यक्ष भोला खान, जिला सचिव राजेश कुमार, दलित प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव अरुण भारती, युवा जिलाध्यक्ष सोनू रावत, युवा उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार, राहुल कुमार दास, युवा महासचिव रोशन शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दरोगी यादव, व्यावसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मंटू, मीडिया प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष स्नेहलता देवी,शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार के साथ साथ कई वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।