रेडक्रॉस के संस्थापक का मनाया गया जन्मदिन
रेडक्रॉस के संस्थापक का मनाया गया जन्मदिन रेडक्रॉस के संस्थापक का मनाया गया जन्मदिन रेडक्रॉस के संस्थापक का मनाया गया जन्मदिन रेडक्रॉस के संस्थापक का

कटिहार, निज संवाददाता रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेन्ट का जन्मदिन मनाने को लेकर अध्यक्ष डॉक्टर रंजना झा के नेतृत्व में सदस्य रेडक्रॉस भवन में एकत्रित हुए। उनका जन्म 8 मई 1828 को हुआ था। मानव सेवा में उनके योगदान तथा रेडक्रॉस स्वयंसेवकों की सेवा भाव को याद करने के लिए विश्व रेडक्रॉस दिवस के रूप में जन्मदिन मनाया जाता है। सचिव संतोष गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि 160 वें वर्ष में रेडक्रॉस लगभग 10 करोड़ स्वयंसेवकों के सहयोग से विश्व के 190 देशों में मानव स्वास्थ्य तथा जीवन की रक्षा में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के अविस्मरणीय सेवा कार्यों के लिए तीन बार नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया है।
पूर्व अध्यक्ष अनिल चमडिया ने कहा कि सोसाइटी ने पीड़ितों की मदद में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है।विवेन सरकार, विमल सिंह बेगानी, आलोक सिंहा ने कहा कि संस्था की पहचान के लिए सफेद पट्टी पर लाल रंग के क्रॉस चिन्ह को मान्यता दी गई। यह चिन्ह पूरे विश्व में पीड़ित मानवता की सेवा का प्रतीक बन गया है। विश्व का पहला ब्लड बैंक रेड क्रॉस की पहल पर अमेरिका में 1937 में खुला था। आज विश्व के अधिकांश ब्लड बैंकों का संचालन रेड क्रॉस एवं उसकी सहयोगी संस्थाओं के द्वारा किया जाता है। इस अवसर पर रेड क्रॉस संस्थापक के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी गई और केक भी काटा गया। डॉक्टर झा ने कहा कि युद्ध में घायल सैनिकों की स्थिति से विचलित हेनरी ने 9 फरवरी 1863 को जेनेवा में पांच लोगों की कमेटी बनाई थी। मौके पर स्वयंसेवक पवन कुमार,सुमन चौधरी, सच्चिदानंद, ज्योति, इमरान आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।