Civil Defense Activates Disaster Preparedness with Training and Coordination सिविल डिफेंस एक्टिव, हर 15 दिन पर गतिविधि, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsCivil Defense Activates Disaster Preparedness with Training and Coordination

सिविल डिफेंस एक्टिव, हर 15 दिन पर गतिविधि

सिविल डिफेंस एक्टिव, हर 15 दिन पर गतिविधि सिविल डिफेंस एक्टिव, हर 15 दिन पर गतिविधिसिविल डिफेंस एक्टिव, हर 15 दिन पर गतिविधिसिविल डिफेंस एक्टिव, हर 15

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारFri, 9 May 2025 01:10 AM
share Share
Follow Us on
सिविल डिफेंस एक्टिव, हर 15 दिन पर गतिविधि

कटिहार, वरीय संवाददाता किसी भी आपदा को लेकर सिविल डिफेंस एक्टिव हो गया है। हर 15 दिन पर गतिविधि शुरू किया जाएगा। मॉकड्रिल के तहत ब्लैक आउट के बाद से रेक्यू और प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही सिविल डिफेंस आर्गेनाइजेशन को विस्तार दिया जाएगा। इसकी जानकारी सिविल डिफेंस आर्गेनाइजेशन के चीफ वार्डेन अनिल चमरिया ने दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल चीफ वार्डेन के साथ-साथ वोलेंटियर ही है। जबकि इसमें डिप्टी चीफ वार्डेन, सेक्टर वार्डेन का होना जरूरी है। इसके साथ ही इसका विस्तार पंचायत स्तर पर करना होगा। तभी शहर से लेकर सुदूर गांव तक आपदा के समय बचाव की जानकारी दी जा सकेगी।

समन्वय स्थापित करके करना होगा काम इसमें आपदा मित्र, नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक, एनसीसी, भारत स्काउट-गाइड के सदयों को एक साथ मिलकर समन्वय के साथ काम करने की जरूरत है। इसको लेकर एक साथ प्रशिक्षण और अपने आसपास के लोगों को प्रशिक्षित करने की जरूरत है। अगर ऐसा होता है तभी किसी भी तरह के आपदा से निपटा जा सकता है। ट्रेनिंग से लेकर कम्यूनिकेशन स्किल पर जोर सिविल डिफेंस आर्गेनाइजेशन के चीफ वार्डेन अनिल चमरिया ने कहा कि आने वाले दिनों में कई तरह की कमेटी का भी गठन किया जाएगा। इसमें ट्रेनिंग कमेटी जिसमें ग्रुप लीडर और सदस्य होंगे। फस्ट एड कमेटी, शरण गृह कमेट, लॉजिस्टिक एंड कम्यूनिकेशन कमेटी होगा। जो अपने-अपने क्षेत्रों में एक साथ काम करेगा। आपदा के समय न सिर्फ लोगों को बचाना बल्कि उसे सुरक्षित स्थल पर रखने की भी जवाबदेही होती है। ऐसे में ऐसे शरण गृह को ढूढना और तैयार करना भी इसमें शामिल है। साथ ही कम्यूनिकेशन पर भी काफी जोर दिया जाता है। जो शहर से लेकर सुदूर इलाके के लोगों तक अपनी बात को पहुंचा सकें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।