Grand Kalash Yatra for Akhand Sankirtan Yajna in Hasan Ganj 48 घंटे का अखंड हरीनाम संकीर्तन यज्ञ के उपलक्ष में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsGrand Kalash Yatra for Akhand Sankirtan Yajna in Hasan Ganj

48 घंटे का अखंड हरीनाम संकीर्तन यज्ञ के उपलक्ष में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई

48 घंटे का अखंड हरीनाम संकीर्तन यज्ञ के उपलक्ष में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई 48 घंटे का अखंड हरीनाम संकीर्तन यज्ञ के उपलक्ष में भव्य कलश शोभायात्र

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारThu, 1 May 2025 12:15 AM
share Share
Follow Us on
48 घंटे का अखंड हरीनाम संकीर्तन यज्ञ के उपलक्ष में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई

हसनगंज, संवाद सूत्र हसनगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत स्थित सार्वजनिक काली मंदिर काेरगामा गजिया गांव में श्री श्री 108 अखंड संकीर्तन यज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में काफी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। जिसमें लगभग 501 कुवांरी कन्याएं व सौभाग्यवती महिलाओं ने हिस्सा लिया। मौके पर कलशयात्रा गाजिया पोखर घाट में वैदिक मंत्रोच्चार के बिच कलश में जल भरकर चिरकुटी, कोठी टोला, कलाली चौक, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, सेंट्रल चौक, पेट्रोल पंप के रास्ते होते हुवे पुनः सार्वजनिक काली मंदिर कोरगामा प्रांगण पहुंच समाप्त हुई। मौके पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल, सरपंच अनिल मंडल, वार्ड सदस्य आनंद कुमार महतों उर्फ चतुरानंद महतो ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुरे धूमधाम से सार्वजनिक काली मंदिर कोरगामा में 48 घंटे का अखंड हरीनाम संकीर्तन यज्ञ का आयोजन किया गया है।

जिसके उपलक्ष्य में आज 30 अप्रैल को कलशयात्रा के साथ 01 व 02 मई को संकीर्तन व रासलीला का आयोजन किया गया है। अखंड कीर्तन में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। हर तरफ भक्ति में व खुशी का माहौल देखा जा रहा है। अखंड हरिराम कीर्तन समाप्त होने के बाद पूरे विधि विधान पूर्वक हवन के साथ इस आयोजन को संपन्न किया जाएगा। इस अवसर पर अरविंद महतों, दयानंद यादव, रूबीन शर्मा, शीतल यादव, राजेश यादव, बाबाजी यादव, मुनेश्वर महतो, जागेश्वर महतो, विनय कुमार महतों आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।