बारिश के साथ मौसम सुहाना, छह तक होगी बारिश
धनबाद में हर दिन बारिश हो रही है। बुधवार शाम को हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अगले एक-दो दिनों में बारिश जारी रहेगी और फिर गर्मी...

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद में हर दिन थोड़ी देर के लिए बारिश हो रही है। बुधवार की देर शाम भी बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। दिन में धूप निकली तो उमस वाली गर्मी रही। देर शाम हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाते हुए मौसम को सुहाना कर दिया। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अगले एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। दिन में आसमान में बादल छाए रहे, जो देर शाम बारिश में बदल गई। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार छह मई तक धनबाद में रुक-रुककर बारिश होगी और मौसम सुहाना रहेगा।
अप्रैल में कुछ दिनों तक पड़ी भयंकर गर्मी के बाद हो रही बारिश ने गर्मी से राहत दिला दी है। गर्मी से राहत मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। दिन में धूप निकलती है, लेकिन वैसी गर्मी नहीं पड़ रही है। मौसम विभाग ने छह मई के बाद धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। मई में अधिकतम तापमान 43-44 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।