Congress taunts BJP over response to Pahalgam attack Jairam Ramesh says they dont even know who the target निशाना कौन है, इन्हें पता ही नहीं; पहलगाम हमले के जवाब को लेकर कांग्रेस का BJP पर तंज, India Hindi News - Hindustan
Hindi NewsIndia NewsCongress taunts BJP over response to Pahalgam attack Jairam Ramesh says they dont even know who the target

निशाना कौन है, इन्हें पता ही नहीं; पहलगाम हमले के जवाब को लेकर कांग्रेस का BJP पर तंज

Congress taunts BJP: कांग्रेस नेता जयराम रमेश का कहना है कि भाजपा पहलगाम हमले के बाद भ्रम की स्थिति में है। उसे पता ही नहीं है कि किस पर निशाना लगाना है। आतंकवाद और पाकिस्तान को सबक सिखाने से ज्यादा वह कांग्रेस पर निशाना लगाने में व्यस्त हैं।

Upendra Thapak लाइव हिन्दुस्तानThu, 1 May 2025 10:08 AM
share Share
Follow Us on
निशाना कौन है, इन्हें पता ही नहीं; पहलगाम हमले के जवाब को लेकर कांग्रेस का BJP पर तंज

jayram ramesh: पहलगाम हिंसा को लेकर कांग्रेस पार्टी की तरफ से बनाए गए एक 'गायब' पोस्टर पर भाजपा की तरफ से काफी नाराजगी जाहिर की गई थी। अब कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इस राजनीतिक विवाद के बीच भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में सरकार बनाए बैठी भाजपा पहलगाम हमले के बाद अभी तक भ्रम की स्थिति में है, उसे पता ही नहीं है कि आतंकवाद, पाकिस्तान या कांग्रेस किस पर निशाना लगाना है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा,"ऐसे समय में फोकस स्पष्ट होना चाहिए। असली निशाना आतंकवाद होना चाहिए और पाकिस्तान को इसका कड़ा जवाब देना चाहिए। ऐसे समय में कांग्रेस पर हमला करना और बयान देना गैर जिम्मेदाराना है।"

पहलगाम हमले को लेकर विपक्ष द्वारा आम सहमति बनाने के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए जयराम रमेश ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 लोगों की हत्या के बाद पार्टी ने केंद्र को पूरा समर्थन दिया था। रमेश ने कहा,"22 अप्रैल को हमने सर्वदलीय बैठक की मांग की थी। यह दो दिन बाद हुई। हालांकि प्रधानमंत्री इसमें शामिल नहीं हुए.. लेकिन इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इसमें शामिल हुए और उन्होंने संकट की इस घड़ी में राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया।"

ये भी पढ़ें:गायब नहीं, दिल्ली में हैं मोदी; अब्दुल्ला ने कांग्रेस को फटकारा, पाक को भी धोया
ये भी पढ़ें:PM मोदी पर तंज कसना पड़ा भारी, कांग्रेस ने हटाया विवादित ‘गायब’ वाला पोस्ट

कांग्रेस नेता ने कहा कि 24 अप्रैल को हमारी पार्टी ने एक बार फिर से पाकिस्तान को सख्त जवाब देने और राष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा करने के लिए संसद के विशेष सत्र की मांग की। रमेश ने दावा किया कि अभी तक हमें इस मामले पर सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

जयराम रमेश ने पहलगाम हिंसा की तुलना 2008 में हुए मुंबई हमलों से की। उन्होंने भाजपा पर मुंबई हमलों का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उस वक्त गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई आए थे और उन्होंने यहां पर मीडिया को संबोधित किया था। रमेश ने एक पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस का इरादा ऐसा कुछ करने का नहीं है। उन्होंने लिखा, "यह एकता और एकजुटता का समय है। यह पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाने के लिए सामूहिक संकल्प दिखाने का समय है जिसे वह कभी नहीं भूलेगा।"