जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अलग-अलग समूहों ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। इस हमले में 26 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं कई अन्य लोग घायल हैं।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए बर्बर आतंकवादी हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई है। इस खबर पर दुख जताते हुए कांग्रेस ने सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, 'कश्मीर से बहुत परेशान करने वाली खबर आई है। आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ अमेरिका मजबूती से खड़ा है। हम मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।'
पहलगाम में आतंकियों ने कानपुर से घूमने गए सीमेंट व्यापारी के बेटे शुभम की भी हत्या कर दी है। शुभम को भी अन्य पर्यटकों की तरह कनपटी पर गोलियां मारी गई हैं। वारदात के समय पत्नी के साथ पहाड़ी पर घुड़सवारी करने शुभम गया हुआ था।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में 26 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में एक भारतीय नौसेना के अधिकारी और दो विदेशी नागरिक बताई जा रहे हैं।
पहलगाम हमले में आतंकवादियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछा, फिर कलमा पढ़ने के लिए कहा और फिर उन पर गोलियां चला दीं।
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 सैलानी मारे गए। आज जम्मू शहर में पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-कश्मीर से आतंकवादियों को खत्म करने के लिए अभियान चलाने की मांग की।
इरफान पठान ने लिखा, हर बार जब कोई मासूम अपनी जान गंवाता है, तो इंसानियत हार जाती है। आज कश्मीर में जो कुछ हुआ, उसे देखना और सुनना दिल दहला देने वाला है। मैं कुछ दिन पहले ही वहां गया था - यह दर्द बहुत करीब लगता है।
कोच्चि में तैनात भारतीय नौसेना के एक अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल छुट्टी पर थे। वह पहलगाम हमले में मारे गए। वे हरियाणा के मूल निवासी हैं और 16 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी। रक्षा अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हो गई है। हमले की कई भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।