नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को दबोचा
Lakhimpur-khiri News - मितौली में पुलिस ने किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में 20 वर्षीय पूजन पासी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गांव की एक गैर बिरादरी की किशोरी को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। इस मामले में पॉक्सो...

मितौली। बहला फुसलाकर किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मितौली के प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया कि पुलिस टीम ने नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान पूजन पासी के रूप में हुई है। वह क्षेत्र के खुहेहरा का निवासी है। 20 वर्षीय आरोपी ने गांव की ही एक गैर बिरादरी की किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लिए थे। इस मामले में पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी में उप-निरीक्षक लल्लन सिंह, कांस्टेबल विवेक कुमार और महिला कांस्टेबल मोनिका सोलंकी टीम में शामिल थी। आरोपी को कानूनी कार्रवाही के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।