Farmer Claims Arson as Wheat Crop Destroyed in Naanota Fire Incident आग लगने से गेहूं की फसल जली , Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsFarmer Claims Arson as Wheat Crop Destroyed in Naanota Fire Incident

आग लगने से गेहूं की फसल जली

Saharanpur News - नानौता में संदिग्ध परिस्थितियों में किसान तफसीर हैदर की तीन बीघा गेंहू की फसल जल गई। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवज़ा की मांग की है। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरWed, 23 April 2025 03:05 AM
share Share
Follow Us on
 आग लगने से गेहूं की फसल जली

नानौता नानौता में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से किसान की करीब तीन बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने अज्ञात व्यक्ति पर फसल जलाने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर देकर कारवाई की मांग की है।

नगर के मौहल्ला चाहमंजली कोट निवासी किसान तफसीर हैदर पुत्र नसीर हुसैन ने बताया कि नानौता गंगोह मार्ग पर रूहाड़ा पटरी के नीचे उनकी पुश्तैनी ज़मीन है। जिसमें उनके द्वारा गेंहू की फसल लगाई गई थी। बीती रात करीब 4 बजे उनके पडोसी द्वारा उन्हे सूचना मिली कि उनके खेत में काटकर इकठ्ठा की गयी। गेंहू की फसल में किसी ने आग लगा दी है। तुरंत खेत में पहुँचकर आग बुझाने का प्रयास किया। परन्तु तब तक सारी फसल जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित किसान ने बताया कि आग से उसकी करीब तीन बीघा गेंहू की फसल जलकर नष्ट हो गई। जिससे हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कारवाई की मांग की है। वहीं प्रशासन से मुआवज़ा दिलाए जाने की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच मे जुट गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।