Modern Technology to Transform Farmers Lives Dr RK Sohane नवीन प्रौद्योगिकी से बदलेगी किसानों की दशा: डॉ आरके सोहाने, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsModern Technology to Transform Farmers Lives Dr RK Sohane

नवीन प्रौद्योगिकी से बदलेगी किसानों की दशा: डॉ आरके सोहाने

नवीन प्रौद्योगिकी से बदलेगी किसानों की दशा: डॉ आरके सोहाने नवीन प्रौद्योगिकी से बदलेगी किसानों की दशा: डॉ आरके सोहानेनवीन प्रौद्योगिकी से बदलेगी किसान

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारFri, 9 May 2025 01:37 AM
share Share
Follow Us on
नवीन प्रौद्योगिकी से बदलेगी किसानों की दशा: डॉ आरके सोहाने

नवीन प्रौद्योगिकी से बदलेगी किसानों की दशा: डॉ आरके सोहाने किसानों की आय मेंहोगी वृद्धि, सुधरेगा जीव दशा कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि केवीके के सभागार में गुरुवार को किसानों की आय में वृद्धि और उनकी जीवनदशा सुधारने के लिए नवीन प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग आवश्यक है। यह विचार बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ आरके सोहाने ने आयोजित 16वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। बैठक का उद्घाटन डॉ. आरके सोहाने, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ राजीव सिंह और अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रंजीत झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन से किया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने गत बैठक में दिए गए सुझावों के अनुपालन पर किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।

वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ राजीव सिंह ने केवीके द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की उपलब्धियों पर प्रस्तुतिकरण दिया। समेकित कृषि प्रणाली पर हुई चर्चा इस अवसर पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रंजीत झा ने समेकित कृषि प्रणाली और पोषक तत्व प्रबंधन पर काम करने का सुझाव दिया। नाबार्ड के डीडीएम अमित कुमार सिंहा ने एफपीओ के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया, जबकि जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मनीष कुमार सिंह ने वित्तीय साक्षरता और किसान क्रेडिट कार्ड की महत्ता पर चर्चा की। इस दौरान कृषक प्रभुनाथ सिंह, कालिदास बनर्जी, पंचलाल मंडल, उदय सिंह, अजय कुमार, बिपिन ओझा, हरिनारायण मंडल, एवं कुमारी प्रीति ने भी अपने विचार साझा किए। फोटो कैप्शन। कटिहार- 12 सोमवार को केवीके में आयोजित समारोह में कृषि वैज्ञानिक व अन्य

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।