Saurabh Kumar Malakar Appointed as Member of Nehru Yuva Kendra in Madhubani District नेहरू युवा केंद्र के सदस्य मनोनीत हुए सौरभ कुमार मालाकार, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsSaurabh Kumar Malakar Appointed as Member of Nehru Yuva Kendra in Madhubani District

नेहरू युवा केंद्र के सदस्य मनोनीत हुए सौरभ कुमार मालाकार

नेहरू युवा केंद्र के सदस्य मनोनीत हुए सौरभ कुमार मालाकार नेहरू युवा केंद्र के सदस्य मनोनीत हुए सौरभ कुमार मालाकारनेहरू युवा केंद्र के सदस्य मनोनीत हुए

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारWed, 7 May 2025 03:15 AM
share Share
Follow Us on
नेहरू युवा केंद्र के सदस्य मनोनीत हुए सौरभ कुमार मालाकार

कटिहार । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कटिहार भाजपा के जिला महामंत्री सभी जिला 20 सूत्री सदस्य सौरभ कुमार मालाकार को मधेपुरा जिला नेहरू युवा केंद्र के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। सौरभ कुमार मालाकार के मनोनीत होने पर खेल संघ एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है सबों ने उन्हें बधाई दिया। सौरभ मालाकार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुझे नेहरू युवा केंद्र कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मधेपुरा जिला के सदस्य के रूप में नियुक्त कर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेरे लिए हर्ष की बात है खेल मंत्रालय को विश्वास दिलाता हूं कि जिस उम्मीद से मुझे जिम्मेदारी सौंपी गई हैं इसे ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन करूंगा।

बधाई देने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढा विधायक कविता पासवान, महापौर उषा देवी अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ,पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, चंद्रभूषण ठाकुर, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे , गोविंदा अधिकारी, प्रेम प्रकाश चौधरी, शोभा जयसवाल,सीमा झा, गौरव पासवान, नेहा किरण, रीना झा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी हो कार्यकर्ताओं ने ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।