मॉक ड्रिल : एडीजी ने बुलंदशहर पहुंचकर पुलिस की तैयारियों को परखा
Bulandsehar News - एडीजी ने बुलंदशहर पहुंचकर पुलिस की तैयारियों को परखाएडीजी ने बुलंदशहर पहुंचकर पुलिस की तैयारियों को परखाएडीजी ने बुलंदशहर पहुंचकर पुलिस की तैयारियों क

बुलंदशहर। मेरठ परिक्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर ने बुधवार को होने वाली मॉक ड्रिल से पहले मंगलवार को बुलंदशहर पहुंचकर जिला पुलिस की तैयारियों को परखा। एडीजी ने कहा कि नागरिक सुरक्षा से जुड़े सभी विभागों को साथ लेकर मॉक ड्रिल की जाए। आपात स्थिति से निपटने के लिए नागरिकों को प्रशिक्षित किया जाए। इसके लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक के साथ मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी भी बुलंदशहर पहुंचे। मंगलवार दोपहर को मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर और मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी बुलंदशहर स्थित पुलिस कार्यालय पहुंचे।
यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद एडीजी और डीआईजी ने एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के साथ पुलिस कार्यालय में सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। एडीजी ने फाइलों के रखरखाव, रिकार्ड अपडेट रखने, निर्धारित अवधि में कार्यों के निस्तारण आदि पर जोर दिया। इस दौरान एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि मॉक ड्रिल को लेकर हर जिले में निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। इसके तहत ही बुलंदशहर पहुंचकर मॉक ड्रिल को लेकर सिविल डिफेंस, वाईटल इंस्टॉलेशन और सुरक्षा की तैयारियों पर परखा जा रहा है। सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को नागरिक सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। एडीजी ने स्पष्ट किया कि नागरिक सुरक्षा से जुड़े सभी विभाग, होमगार्ड, सिविल डिफेंस टीमें, पुलिस आदि सभी को एक साथ लेकर व्यापक रिहर्सल कराई जाएगी। आपात स्थिति में नागरिकों को बचाव हेतु आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जाएगी। नरौरा में तैयारियां जोरों पर एडीजी ने बताया कि नरौरा परमाणु ऊर्जा केंद्र को लेकर पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। नरौरा में सुरक्षा एवं आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर पुलिस- प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।