Road Accidents on the Rise Due to Maize Drying in Purnia Authorities Take No Action सड़क पर मक्का बन रहा है जान का दुश्मन, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsRoad Accidents on the Rise Due to Maize Drying in Purnia Authorities Take No Action

सड़क पर मक्का बन रहा है जान का दुश्मन

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सड़क पर मक्का सुखाए जाने के कारण आए दिन राहगीर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। कई बार

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाWed, 7 May 2025 04:06 AM
share Share
Follow Us on
सड़क पर मक्का बन रहा है जान का दुश्मन

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सड़क पर मक्का सुखाए जाने के कारण आए दिन राहगीर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। कई बार सड़क पर मक्का राहगीरों की जान का दुश्मन तक बन गया है। फिर भी प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। खासकर सीमांचल में सड़क पर मक्का सुखाने का ट्रेंड बढ़ा है। जिसको लेकर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने खबरों के जरिए दुर्घटनाओं के खतरे के प्रति आगाह भी किया था, फिर भी प्रशासनिक महकमा ने कोई कदम नहीं उठाया। नतीजा कटिहार जिले में बारात भरी स्कार्पियो के दुर्घटनाग्रस्त होने से आठ जानें चली गई, जबकि दो युवक अस्पताल में भर्ती हैं।

हालांकि डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा नहीं लग रहा है कि बारात भरी स्कार्पियो मक्के के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई है। वैसे मामले की जांच चल रही है। जबकि दुर्घटना में घायल अभिषेक कुमार ने बताया कि ट्रक को साइड देने में स्कार्पियो सड़क किनारे रखे गए भूट्टे की ढेर पर चला गया, जहां से गच्चा खाकर यह आगे खड़े मक्का लोडेड ट्रैक्टर से जा टकराई। कुछ भी हो पिछले साल सीमांचल में सड़क पर मक्के के कारण वाहनों के दुर्घटना ग्रस्त होने से कई जानें गई थी। बावजूद इस साल पिछली घटनाओं से पुलिस प्रशासन सबक लेता नहीं दिख रहा है। -बोले अधिकारी:--- -सड़क को अतिक्रमित कर मक्का सुखाने पर दंडाधिकारी कार्रवाई कर सकते हैं। ऐसे मामलों में पुलिस दंडाधिकारियों के स्तर से निर्गत आदेश का अनुपालन करती है। -प्रमोद कुमार मंडल, डीआईजी पूर्णिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।