Elderly Couple Attacked in Sirsaaganj Injured by Unknown Assailants सो रहे दंपति पर हथियार से हमला, घर में की तोड़फोड़, Firozabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsElderly Couple Attacked in Sirsaaganj Injured by Unknown Assailants

सो रहे दंपति पर हथियार से हमला, घर में की तोड़फोड़

Firozabad News - सिरसागंज क्षेत्र में मंगलवार रात अज्ञात लोगों ने एक वृद्ध दंपति पर हमला किया। 60 वर्षीय अनेक सिंह और उनकी 58 वर्षीय पत्नी सरोज को धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल किया गया। पड़ोसियों ने शोर सुना और...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादWed, 7 May 2025 06:56 PM
share Share
Follow Us on
सो रहे दंपति पर हथियार से हमला, घर में की तोड़फोड़

थाना सिरसागंज क्षेत्र में मंगलवार रात अज्ञात लोगों ने घर में घुस वृद्ध दंपति पर हमला बोल दिया। वृद्ध दंपति को धारदार हथियार से लहूलुहान कर दिया। दोनों को भर्ती कराया गया है। पटसुरी निवासी 60 वर्षीय अनेक सिंह पुत्र बदन सिंह और उनकी पत्नी 58 वर्षीय सरोज मंगलवार की रात घर में सो रहे थे। इस दौरान उनका नाती भी घर में सो रहा था। इस दौरान हमलावरों ने घर में हमला बोल दिया। हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ की। दंपति पर धारदार हथियार से लहूलुहान किया। शोर एवं हंगामा सुनकर पड़ोस में जगार हो गई। पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन हमलावर भाग गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।