Ovarian Cancer Rising Threat to Women s Health in Moradabad जीवनशैली की गड़बड़ी बढ़ा रही ओवेरियन कैंसर के केस, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsOvarian Cancer Rising Threat to Women s Health in Moradabad

जीवनशैली की गड़बड़ी बढ़ा रही ओवेरियन कैंसर के केस

Moradabad News - मुरादाबाद में ओवेरियन कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जो महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा बन गया है। डॉक्टरों का कहना है कि 40 साल से अधिक उम्र की महिलाएं अधिक प्रभावित हो रही हैं। कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादWed, 7 May 2025 06:57 PM
share Share
Follow Us on
जीवनशैली की गड़बड़ी बढ़ा रही ओवेरियन कैंसर के केस

मुरादाबाद। महिलाओं की सेहत व जान पर खतरा बनने के मामले में ओवेरियन कैंसर तीसरे नंबर पर दर्ज हो रहा है। मुरादाबाद में ओवेरियर कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। इस कैंसर के संदेह वाले कई मरीजों की जांच कराई जा रही है। चिकित्सकों के मुताबिक बड़ी संख्या में महिलाएं ओवेरी में सिस्ट से पीड़ित हैं। जिनमें से कई में ओवेरियन कैंसर की आशंका देखी जा रही है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के वूमन डॉक्टर विंग की नेशनल वर्किंग कमेटी की पूर्व सदस्य डॉ.पूनम सिंह ने बताया कि महिलाओं के स्वास्थ्य पर बड़ा खतरा बनने में ब्रेस्ट व सर्वाइकल कैंसर के बाद ओवेरियन कैंसर तीसरे नंबर पर आ रहा है।

यह इसलिए ज्यादा खतरनाक है क्योंकि इसके स्पष्ट रूप में लक्षण सामने नहीं आते। पेट दर्द को भी कई बार नजरअंदाज कर दिया जाता है। चालीस साल से अधिक उम्र की महिलाएं इससे अधिक पीड़ित हो रही हैं। बड़ी संख्या में पीड़ित महिलाएं आखिरी स्टेज में इलाज के लिए पहुंच रही हैं जिसमें हालत सुधरना मुश्किल होता है। बांझपन से पीड़ित महिलाओं के इलाज में अंडा बनाने में मददगार दवाओं का अनियंत्रित सेवन ओवेरियन कैंसर का खतरा बढ़ा रहा है। कैंसर से बचाव में महिलाओं को एक बार जले हुए तेल का बार-बार इस्तेमाल करना बंद करना होगा। तेल को दोबारा प्रयोग करने से उसमें कैंसरकारक तत्व आ जाते हैं। फास्ट फूड का अधिक मात्रा में सेवन करने पर भी ओवेरियन कैंसर का खतरा है। शोध व अनुभवों के आधार पर ओवेरियन कैंसर के मामले में एक अहम बात यह सामने आई है कि गर्भ निरोधक दवाओं से इसका खतरा नहीं है बल्कि, किसी हद तक ये दवाएं इसके खतरे को घटा रही हैं। डॉ.पूनम सिंह, गायनोकॉलॉजिस्ट ओवेरी में सिस्ट से पीड़ित महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। अल्ट्रासाउंड जांच में कई मरीजों में बड़े आकार की सिस्ट मिल रही है। कई महिलाओं में इसके कैंसर से संबंधित होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। अल्ट्रासाउंड जांच से इसका संकेत मिलने पर हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। डॉ. मधूलिका बत्रा, जनरल सर्जन एवं गायनोकॉलॉजिस्ट ओवेरियन कैंसर के लक्षण मेनोपॉज होने के बाद सामान्य या असामान्य ब्लीडिंग होना, दर्द या दबाव महसूस करना, पेट या पीठ में दर्द होना, पेट फूलना, पेट भरा हुआ महसूस होना या खाने में परेशानी होना, बार-बार पेशाब करने की इच्छा महसूस होना।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।