शिक्षक के निधन पर शोक व्यक्त किया
बरारी प्रखंड के शिक्षक ओम प्रकाश गुप्ता का चैन्नई में इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे गुरुमैला उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रध्यानाध्यापक थे और अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गए हैं। उनके निधन...

बरारी, संवाद सूत्र बरारी प्रखंड के बरारी नगर पंचायत के निवासी शिक्षक ओम प्रकाश गुप्ता का चैन्नई में ईलाज के दौड़ान हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया है। लिए गया था। ओम प्रकाश गुप्ता जो गुरुमैला उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रध्यानाध्यापक थे। वे अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से परिवारिक सदस्यों और शिक्षकों के बीच गहरा शोक व्याप्त है। उनके अंतिम दर्शन के लिए बरारी के विधायक विजय सिंह निषाद, बरारी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नीरज कुमार कश्यप उर्फ हिटलर यादव, जदयू के मनोज सिंह कुशवाहा, चन्द्र मोहन सिंह, राजीव कुमारी भारती, राजीव चौधरी, उमेश सिंह निषाद सहित गांव के आसपास के सैकड़ों लोगों ने आकर उनके पैतृक आवास पर मृत आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु 2 मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।