कलश यात्रा के साथ 24 घंटे का रामधुन यज्ञ हुआ शुरू
बेलदौर के गेन्हारसन गांव में कलशयात्रा के साथ 24 घंटे का रामधुन यज्ञ शुरू हुआ। यह यज्ञ गांव के बजरंगबली मंदिर में ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित किया जाता है। इसमें चार कीर्तन मंडलियाँ भाग ले रही हैं।...

बेलदौर । एक संवाददाता कुर्बन पंचायत के गेन्हारसन गांव में कलशयात्रा निकालकर बुधवार के अपराह्न से 24 घंटे का रामधुन यज्ञ शुरू हो गया। इसका समापन गुरुवार के अपराह्न में प्रस्तावित है। जानकारी के मुताबिक गांव के बजरंगबली मंदिर में गत दो वर्षों से ग्रामीणों के सहयोग से रामधुन यज्ञ का आयोजन किया जाता है। इसमें चार कीर्तन मंडली प्रमुख रूप से भाग ले रही है। रामधुन यज्ञ को सफल बनाने के लिए मुख्य आयोजक भिखारी सिंह, पंचायत के पूर्व मुखिया सुनील शर्मा, पूर्व सरपंच विजय शर्मा, चंदेश्वरी मिस्त्री, भवानी सिंह, रवि भगत सहित दर्जनों लोगों ने आवश्यक सहयोग किया ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।