Raj Kalash Yatra Reaches Khagaria to Honor Brave Ahir Soldiers खगड़िया पहुंचा रेजांगला रज कलश यात्रा का जत्था, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsRaj Kalash Yatra Reaches Khagaria to Honor Brave Ahir Soldiers

खगड़िया पहुंचा रेजांगला रज कलश यात्रा का जत्था

खगड़िया पहुंचा रेजांगला रज कलश यात्रा का जत्थाखगड़िया पहुंचा रेजांगला रज कलश यात्रा का जत्थाखगड़िया पहुंचा रेजांगला रज कलश यात्रा का जत्था

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याThu, 24 April 2025 04:39 AM
share Share
Follow Us on
खगड़िया पहुंचा रेजांगला रज कलश यात्रा का जत्था

खगड़िया पहुंचा रेजांगला रज कलश यात्रा का जत्था खगड़िया पहुंचा रेजांगला रज कलश यात्रा का जत्था

यादव महासभा एवं यादव महाशक्ति संगठन ने किया स्वागत

13 अप्रैल को छपरा से निकली है यात्रा

खगड़िया, एक प्रतिनिधि।

1962 के रेजांगला युद्ध में शहीद हुए वीर अहीर सैनिकों की स्मृति में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा आयोजित पवित्र रज कलश यात्रा बुधवार को खगड़िया पहुंची। यह यात्रा गाठ 13 अप्रैल को छपरा से प्रारंभ होकर विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए आगामी 18 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर में विशाल प्रदर्शन और धरने के साथ सम्पन्न होगी। खगड़िया आगमन के अवसर पर भारतवर्षीय ब्रह्मर्षि यादव संघ के जिलाध्यक्ष एवं यादव महाशक्ति संगठन के प्रतिनिधि प्रफुल्ल चंद्र घोष के नेतृत्व में सैनिक लाइन होटल, नन्कूमंडल टोला में जोरदार स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलश यात्रा में सम्मिलित लोगों में किरण यादव( हैदराबाद) राष्ट्रीय संयोजक कन्नौज के अर्जुन यादव कन्नौज , मैनपुरी के अभिषेक यादव, अजय यादव एवं सभा के बिहार प्रभारी अरविंद कुमार यादव का स्वागत किया गया। इस मौके पर वीर प्रकाश यादव, मौसम कुमार गोलू, राहुल कुमार बटेश्वर यादव, गीता कुमार यादव, धर्मदेव यादव, बच्ची यादव, शंकर यादव, पांडव यादव, मालिक यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस दौरान लोगों ने वीर अहीर सैनिकों के अदम्य साहस, देशभक्ति व बलिदान को नमन करते हुए अहीर रेजिमेंट हक़ है हमारा जैसे जयघोष लगाए। मौके पर पर श्री घोष ने कहा कि 18 नवंबर 1962 को लद्दाख के रेजांगला दर्रे पर, 13 कुमाऊं रेजिमेंट की 'सी' कंपनी के 120 अहीर (यादव) सैनिकों ने 3000 से अधिक चीनी सैनिकों के विरुद्ध वीरता से लड़ते हुए अंतिम सांस तक युद्ध किया। इस युद्ध में 114 भारतीय सैनिक शहीद हु। जबकि अनुमानित 1300 चीनी सैनिक मारे गए। मेजर शैतान सिंह को मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया और कई अन्य सैनिकों को वीरता पुरस्कार प्राप्त हुए।

फोटो:06

कैप्सन: खगड़िया में कलश यात्रा जत्था का स्वागत करते लोग।

रील्स बनाने के चक्कर में बाइक से गिरा युवक, घायल

चौथम। एक प्रतिनिधि

रील्स बनाने के चक्कर में बुधवार को एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना चौथम थाना क्षेत्र के बदला घाट और मालपा के बीच की बताई जा रही है। घायल की चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत भूतौली मालपा निवासी प्रमोद चौरसिया का पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। घायलावस्था में सूरज का इलाज मालपा स्थित एक प्राइवेट क्लिनिक में किया गया। जहां से गंभीर अवस्था में उसे रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि युवक सड़क पर रील बना रहा था। इसी क्रम में वह बाइक का हैंडल छोड़कर चला रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई। और बाइक पेड़ से जा टकरायी। इसी दौरान बाइक से गिर जाने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि ड्यूटी पर मौजूद चौकीदार विकास कुमार के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिए निजी क्लिनिक ले जाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।