सहरसा से मुंबई के लिए 27 जून तक खगड़िया होकर चलेगी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन
खगड़िया में सहरसा से मुंबई के लिए ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है, जो 11 अप्रैल से 27 जून तक हर शुक्रवार चलेगी। दूसरी ओर, सहरसा से रानी कमलापति के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो 30 जून...

खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट होकर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें चल रही है। सहरसा और कटिहार से ट्रेनें दी गई है। अब सहरसा से मुंबई के लिए ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल से शुरू की गई यह ट्रेन आगामी 27 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन नंबर 05585 अप सहरसा-मुंबई ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन शाम 05:45 बजे सहरसा स्टेशन से खुलने का समय रखा गया है। यह ट्रेन तीसरे दिन सुबह 05:30 बजे मुम्बई पहुंचेगी। वहीं आगामी 13 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक रविवार को ट्रेन नंबर 05586 मुंबई-सहरसा ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन शाम 04:35 बजे मुम्बई स्टेशन से चलेगी। जो तीसरे दिन सुबह 09:00 बजे सहरसा जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव कल्याण, मनमाड जंक्शन, भुसावल जं, खंडवा जं, इटारसी जं, जबलपुर, कटनी जंक्शन, मैहर, सतना जं, प्रयागराज छिवकी जंक्शन, पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर जं, समस्तीपुर जं, हसनपुर रोड जं, खगड़िया जंक्शन, मानसी जंक्शन और सिमरीबख्तियारपुर में दी गई है। ट्रेन में चार जनरल कोच सहित सात स्लीपर, छह थर्ड एसी, दो सेकेंड एसी रहेगी। रेलवे अब रेल यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न रूटों में ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें चला रही है। वहीं सहरसा से रानी कमलापति भोपाल के लिए ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चल रही है। गाड़ी संख्या 01663 और 01664 रानी कमलापति सहरसा स्पेशल ट्रेन, रानी कमलापति से गत सात अप्रैल से प्रत्येक सोमवार को चलाई जा रही है। जबकि सहरसा से गत आठ अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार को खुल रही है।
सहरसा-रानी कमलापति ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक ट्रेन 13-13 ट्रिप चलेगी: वही गाड़ी संख्या 01663/01664 रानी कमलापति-सहरसा-रानी कमलापति ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक ट्रेन 13-13 ट्रिप चलेगी। गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापतिझ्रसहरसा विशेष ट्रेन आगामी 30 जून तक प्रत्येक सोमवार को रानी कमलापति स्टेशन से शाम 16:30 बजे प्रस्थान कर,(उसी दिन) मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए शाम 17:40 बजे नर्मदापुरम, शाम 18:15 बजे इटारसी स्टेशन, अगले सुबह 10:00 बजे पाटलिपुत्र, दोपहर 13:46 बजे खगड़िया , 13:55 बजे मानसी ठहराव के साथ संध्या 15:15 बजे सहरसा स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01664 सहरसा-रानी कमलापति विशेष ट्रेन दिनांक आगामी पहली जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को शाम 18:30 बजे सहरसा स्टेशन से प्रस्थान कर, 19:45 बजे मानसी, 20:00 बजे खगड़िया, रात्रि 00:10 बजे पाटलिपुत्र और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए शाम 18:35 बजे इटारसी, शाम 19:20 बजे नर्मदापुरम एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन रात 21:10 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
इन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन: रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर जंक्शन., बरौनी जंक्शन., बेगूसराय व खगड़िया में भी रुकेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।