महेशखूंट आसाम रोड चौराहा पर ट्रैफिक सुविधा नहंी, दुर्घटना की आशंका
1. बोले खगड़िया:महेशखूंट आसाम रोड चौराहा पर ट्रैफिक सुविधा नहंी, दुर्घटना की आशंकामहेशखूंट आसाम रोड चौराहा पर ट्रैफिक सुविधा नहंी, दुर्घटना की आशंका

गोगरी। एक संवाददाता गोगरी अनुमंडल का सबसे महत्वपूर्ण चौक महेशखूंट में ट्रैफिक सुविधा उपलब्ध नही रहने से हमेशा बड़ी दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। वही जिला प्रशासन इस चौराहा पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी नही लगा रहे है। जबकि यह चौराहा एनएच-31 व एनएच 107 पर अवस्थित है। इस चौक से चारो दिशाओं के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटी बड़ी वाहनों का आवागमन होता है। इतना महत्वपूर्ण चौक होने पर भी जिला प्रशासन उदासीन बने हुए है और ट्रैफिक पुलिस की पोस्टिंग महेशखूंट चौक पर नही कर रहे है। बताया गया कि महेशखूंट चौराहा आर पार करने के दौरान रोज दिन छोटी-छोटी घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगो ने चौराहा पर ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति के लिए कई बार जिला प्रशासन के समक्ष आवाज उठायी, लेकिन उनके कानों पर जू तक नही रेंगा। आज भी चौराहा पर महेशखूंट आसाम रोड चौक पर कोई सुविधा उपलब्ध नही है। महेशखूंट आसाम रोड चौराहा पार करने में हमेशा दुर्घटना होने का भय बना रहता है। स्थानीय भाजपा नेता सुजीत कुमार राणा ने बताया कि महेशखूंट आसाम रोड चौक पर ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति करने कई बार डीएम एवं एसपी से मिलकर कहा लेकिन उनका सिर्फ आश्वासन ही रहा। प्रशासनिक स्तर से कोई कार्रवाई नही की गई। जब कोई पर्व त्योहार का समय या एनएच-31 मार्ग से कोई मंत्री , बडे़ अधिकारी, न्यायधीश आदि का महेशखूंट चौराहा मार्ग से गुजरना होता है तब महेशखूंट थाना के पुलिसकर्मी आसाम रोड पर ड्यूटी में खड़े रहते हं। जब उनकी गाड़ी नही गुजरती है तब तक पुलिस आसाम रोड चौक पर रहते हैं। उनकी गाड़ी महेशखूंट से क्रॉस करते ही ड्यूटी समाप्त हो जाती है।
कोसी और सीमांचल को जोड़ता है महेशखूंट चौराहा: महेशखूंट आसाम रोड चौराहा की सड़कें इतनी व्यस्ततम है कि यह ोसी एवं सीमांचल को सीधे जोड़ती है। जिसके कारण इस मार्ग से 24 घंटे वाहनों का आवागमन होता है। रात्रि के समय में भी हजारों बड़े वाहनों की आवाजाही होती रहती है। महेशखूंट चौराहा गोगरी अनुमंडल का हार्ट माना जाता है, लेकिन सुविधाएं के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति की जाती है। महेशखूंट के स्थानीय प्रबुद्ध लोगो ने जिला प्रशासन से कहा है कि महेशखूंट आसाम रोड चौक पर ट्रैफिक पुलिस की नियमित प्रतिनियुक्ति करने की मांग की ताकि कोई बड़ी घटनाएं नही घटे।
ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी से जाम की समस्या से मिलेगी निजात : महेशखूंट आसाम रोड चौराहा पर ट्रॉफिक पुलिस की ड्यूटी रहने से चौक पर जाम की समस्या नहीं होगी। बताया गया कि चारो दिशाओं की ओर वाहनों से आवाजाही होने से महेशखूंट आसाम रोड चौक पर हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। जाम के कारण छोटी वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश और चिलचिलाती धूप में जब जाम की समस्या होती है तब दो पहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है, लेकिन जिला प्रशासन उदासीन बने रहते हैं।
.बोले लोग :
1. महेशखूंट आसाम रोड चौक पर ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति आवश्यक है। ट्रॉफिक वयवस्था से आसाम रोड चौक पर सड़क दुर्घटनाएं नही होगी।
डॉ गजेंद्र कुमार, चिकित्सक।
2. महेशखूंट चौक से चारो दिशाओं के लिए बड़ी सवारी गाड़ियां गंतव्य स्थान जाने के लिए खुलती है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस की पोस्टिंग नही करना जिला प्रशासन के लिए शर्मनाक है।
सुजीत राणा, भाजपा नेता।
3. महेशखूंट आसाम रोड चौक एनएच-31 की सड़कें से जुड़ी हुई हैं। जो कोसी एवं सीमांचल को सीधे जोड़ती है। जिला प्रशासन को ट्रैफिक पुलिस की सुविधा देनी चाहिए।
रघुवंश यादव, अध्यक्ष, व्यापार मंडल।
4. महेशखूंट चौक पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी नही रहने से हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय प्रशासन को इस चौक पर पुलिस की नियमित ड्यूटी लगानी चाहिए।
संजय भगत, प्राइवेट शिक्षक।
5. ट्रैफिक पुलिस की महेशखूंट आसाम रोड चौक पर तैनाती नही होने से वाहनों के क्रॉसिंग करने पर हमेशा बड़ी हादस होने की आशंका बनी रहती है।
मो. नूर आलम, सरपंच रामपुर।
6. महेशखूंट आसाम रोड चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की अति आवश्यकता है। जिला प्रशासन को गभीरता के साथ ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगानी चाहिए।
मनोज पटेल, अधिवक्ता।
बोले एसडीओ:
महेशखूंट आसाम रोड चौक पर ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति के लिए जिला प्रशासन से जल्द पत्राचार किया जाएगा।
सुनंदा कुमारी, एसडीओ, गोगरी अनुमंडल।
फोटो: 27
कैप्शन: जिले के महेशखूंट चौराहा से गुजरते वाहन।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।