पंचायत स्तर पर सूचना केन्द्र सह सहायता केन्द्र खोलने की मांग
पंचायत स्तर पर सूचना केन्द्र सह सहायता केन्द्र खोलने की मांग पंचायत स्तर पर सूचना केन्द्र सह सहायता केन्द्र खोलने की मांग
किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर प्रखंड के टेउसा पंचायत की रुकेया खातुन महिला संवाद कार्यक्रम में, महिलाओं को सभी तरह की जानकारी मदद के लिए, प्रखंड पंचायत स्तर पर सूचना केंद्र सह सहायता केंद्र खोलने की आकांक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इससे निरक्षर, कम पढ़ी लिखी महिलाओं को योजना का लाभ एवं अन्य सरकारी सहायता के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अधिकांश महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकार कि योजना की जानकारी नहीं ले पाती हैं। उन्होंने इस दिशा में प्रयास की बात कही। महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाय जा रहे योजना की जानकारी दी जा रही है।
योजना की जानकारी से संबंधित लीफलेट उनके बीच वितरित किया जा रहा है। इससे संबंधिक वीडियो फिल्म भी दिखाई जा रही है। ताकि महिलायें अधिक से अधिक योजना का लाभ ले कर प्रगति कर सके। मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, बालिका साइकिल योजना, स्नातक प्रोत्साहन योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, औजार एवं हुनर कार्यक्रम, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, अक्षर आंचल योजना, अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना, सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, सतत् जीविकोपार्जन योजना, महिला हेल्पलाईन, वन स्टाप सेंटर, महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी में पैंतीस प्रतिशत आरक्षण, पंचायती राज, नगर निकाय चुनाव में पच्चास प्रतिशत आरक्षण इत्यादि योजना की, महिला संवाद कार्यक्रम में जानकारी दी जा रही है। सरकार की योजना का लाभ लेकर प्रगति करने वाली महिलाओं के अनुभव सुने जा रहे हैं। जिससे अन्य महिलायें प्रेरित हो सके। महिला संवाद कार्यक्रम में योजनाओं के लाभ लेने में आ रही चुनौतियों पर भी महिलायें अपनी बात रख रही हैं। कार्यक्रम में कोचाधामन प्रखंड के बलिया पंचायत की मेहरूनिशा ने महिलाओं की मदद और उन्हें जानकारी देने के लिए पंचायत प्रखंड स्तर पर सहायता केंद्र खोलने की बात कही.जससे उन्हें इन चुनौतियों से निपटने में सहायता केंद्र मदद कर सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।