ठनका की चपेट में आने से महिला घायल
किशनगंज में रविवार सुबह बारिश के दौरान वज्रपात से दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। एक महिला घर में खाना बना रही थी, तभी बिजली गिरी और वह...

किशनगंज, एक प्रतिनिधि। रविवार सुबह हुई बारिश के साथ बादल गर्जन के दौरान वज्रपात (आसमानी बिजली) गिरने की अलग अलग घटना में दो महिला घायल हो गई। दिनों महिलाओं को इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया ।सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दोनो महिला का इलाज चल रहा है। सदर अस्पताल में इलाजरत एक महिला जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के बस्ता कोल्हा निवासी नईमउद्दीन की 40 वर्षीय पत्नी खातेमा खातून एवं दूसरी महिला किशनगंज सदर प्रखंड के समदा गांव निवासी सबीना खातून है दोनो महिला खतरे से बाहर है।चिकित्सक ने बताया कि वज्रपात से महिलाओं को कोई जख्म नही हुआ है।सदर
अस्पताल में भर्ती खातेमा खातून के परिजनों ने बताया कि बारिश के समय घर मे खाना बना रही थी इसी दौरान जलावन लेने के लिए आंगन में उतरी थी तभी पास में आसमानी बिजली गिरी थी जिस वजह से खातेमा खातून बेसुध होकर गई थी। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।