Minor Girl Raped by Minor Boy in Kishanganj Police Action Taken नाबालिग लड़के ने नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म, Kishanganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsMinor Girl Raped by Minor Boy in Kishanganj Police Action Taken

नाबालिग लड़के ने नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म

नाबालिग लड़के ने नाबालिग लड़की साथ किया दुष्कर्मनाबालिग लड़के ने नाबालिग लड़की साथ किया दुष्कर्मनाबालिग लड़के ने नाबालिग लड़की साथ किया दुष्कर्मनाबालिग लड़के

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजWed, 16 April 2025 02:20 AM
share Share
Follow Us on
नाबालिग लड़के ने नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म

किशनगंज, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही एक नाबालिग लड़की के साथ नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना सोमवार शाम की बताई जाती है। पीड़ित नाबालिग लड़की के परिजन के द्वारा सदर थाने में शिकायत दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया है। एसपी सागर कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी नाबालिग है। उसे हिरासत में लिया गया है। आगे कार्रवाई की जा रही है। नाबालिक लड़की का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। मामला सदर थाना क्षेत्र का है। जहां 13 वर्षीय नाबालिक लड़की अपने रिश्तेदार के साथ रहती थी। पास के मकान में आरोपी 17 वर्षीय नाबालिक लड़का भी रहता था। सोमवार की शाम नाबालिग लड़की के परिजन घर से बाहर थे। इसी दौरान आरोपी लड़के ने नाबालिग लड़की को अपने कमरे में बुला लिया और जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसी दौरान पीड़िता के छोटे भाई की नजर बंद कमरे पर पड़ी। भाई ने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी। इस दौरान नाबालिग लड़की की हालत गंभीर हो गई। जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पीड़िता का इलाज जारी है। घटना की सूचना सदर पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से घटना की जानकारी ली और पीड़िता के फर्द बयान पर पुलिस घटना की जांच में जुट गई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर, पीड़िता के मेडिकल जांच की प्रक्रिया चल रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।