सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं पर्व
ठाकुरगंज में बकरीद पर्व के लिए एक शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीपीओ, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। थानाध्यक्ष ने सभी समुदायों से शांति और...

ठाकुरगंज, एक संवाददाता। सात जून को मनाये जाने वाले बकरीद पर्व को लेकर गुरुवार को आदर्श थाना परिसर ठाकुरगंज में शांति समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ठाकुरगंज प्रखंड के एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह,प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली, अंचलाधिकारी सुचिता कुमारी ,पुलिस इंस्पेक्टर संदीप कुमार , ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मकसूद अशर्फी के साथ साथ इलाके के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में लोगों की उपस्थिति कम देखने को मिली। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष मकसूद अशर्फी ने कहा कि पर्व चाहें किसी समुदाय का हो शांति और भाईचारे के साथ हर्षोउल्लास के वातावरण में मनाना चाहिए।
कोई ऐसा कार्य नहीं होना चाहिए जिससे किसी समुदाय की भावना को ठेस पहुंचे। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी ने भी बैठक में उपस्थित लोगों से पर्व को शांति पूर्वक मनाने की अपील की। बैठक में मुख्य रूप से राजद नेता मुश्ताक आलम, मो. सरफराज,भाजपा नेता अतुल कुमार, अलावा नगर के अन्य लोग शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।