जनता दरबार में 2 मामले हुए निष्पादित
जनता दरबार में 2 मामले निष्पादितजनता दरबार में 2 मामले निष्पादितजनता दरबार में 2 मामले निष्पादितजनता दरबार में 2 मामले निष्पादित

किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज सदर थाना सहित जिले के थानों में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया। सदर थाना में लगाये गये जनता दरबार में फरियादी विवादों को सुलझाने पहुंचे। 10 बजे सुबह से ही जनता दरबार लगाया गया था। जिसमें कुल 2 मामले निष्पादित हुए। जिसमें 1 पुराने मामले निष्पादित किए गए। वहीं बचे मामले में सुनवाइ की अगली तिथि दी गई। सीओ राहुल कुमार व सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में जनता दरबार लगाया गया था। सीओ राहुल कुमार ने बताया कि कुछ मामलों में सुनवाई के लिए अगली तिथि दी गई है।
पूर्व में जो आवेदन पड़े थे, उनमें कुछ मामलों में निपटारा किया गया है। दोनों पक्षों की मौजूदगी में मामले निपटाए जाते हैं। डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। दूर दराज के गांवों से भी लोग फरियाद लेकर पहुंचते है। जिसमें थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।