विवेकानंद महोत्सव का आगाज आज
हलसी में श्री श्री 108 स्वामी विवेकानंद साहेब जी के 46 वें वार्षिक महोत्सव की शुरुआत सोमवार दोपहर दो बजे से होगी। इस महोत्सव में भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बिहार के उप मुख्यमंत्री और अन्य...

हलसी, एक संवाददाता। हलसी में श्री श्री 108 स्वामी विवेकानंद साहेब जी के 46 वें वार्षिक महोत्सव का आगाज सोमवार दोपहर दो बजे से हो जाएगा। बता दें कि श्रीश्री 108 स्वामी विवेकानंद साहेब के पुण्यतिथि पर हर वर्ष वार्षिक महोत्सव मनाया जाता है। हलसी के बुजूर्ग बताते है कि स्वामी विवेकानंद साहेब के समय में कई गांव में हैजा, कॉलरा इत्यादि प्रकार के बीमारी से लोग जूझते थे। लेकिन स्वामी विवेकानंद साहेब उस गांव में जाकर राते में बांसुरी बजाते थे और सुबह उस गांव में नजर नहीं आते थे। स्वामी जी अपने कार्यों से इतना प्रसद्धि थे कि वो अपने जीवनकाल में विधानसभा भी गए।स्वामी विवेकानंद साहेब की पुण्यतिथि पर कई राज्य के साधु महात्मा पहुंचते है। स्वामी विवेकानंद साहेब के वार्षिक महोत्सव में भव्य मेले का भी आयोजन किया जाता है। जिसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। इस संबंध में स्वामी विवेकानंद साहेब समिति के अध्यक्ष अनुपम साहेब ने बताया कि आज से भव्य मेले का आयोजन होगा। प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई हैं। मेले में आकर्षक झूले के साथ प्रवचन का व्यवस्था किया गया है। उन्होंने बताया कि वार्षिक महोत्सव की शुरुआत आज दोपहर दो बजे ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा। इस वर्ष वार्षिक महोत्सव में बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सन्हिा,जमुई सांसद अरुण भारती सहित कई नेता मेले में शामिल होंगे। मौके पर गुहन यादव,गोरेलाल पासवान,अनुपम साहेब,शंकर पासवान मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।