जलप्पा स्थान में पूजा को लेकर उमड़ी भीड़
जलप्पा स्थान में पूजा को लेकर उमड़ी भीड़
चानन, निज संवाददाता। प्रखंड के प्रसिद्ध जलप्पा स्थान मंदिर में मंगलवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगा। सुबह में प्री मानसून की हल्की बारिश के बाद भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। जलप्पा माई का स्थान काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यही वजह है कि यहां मंगलवार व शनिवार को काफी भीड़ लगती है। रामायण काल की किवदंतियों से मां जलप्पा माई का स्थान क्षेत्र ही नहीं बल्कि पड़ोसी जिलों के लोगों की आस्था का केन्द्र बना हुआ है। यही वजह है कि गर्मी, ठंड या फिर बरसात में यहां श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ लगती है।
संतान प्राप्ति की कामना को लेकर महिलाएं यहां आंचल फाड़ कर चढ़ाती है। जिस महिला को संतान नहीं होता है या फिर जन्म उपरांत संतान की मृत्यु हो जाती है, वैसी महिलाओं को जलप्पा माई के आर्शीवाद से पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। जलप्पा स्थान में पर्यटन की असीम संभावनाएं रहने के बावजूद यह उपेक्षित है। मां जलप्पा में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ मंगलवार के अलावा प्रत्येक पूर्णिमा, पंचमी, अमावस्या व शनिवार को खूब लगती है। ढोल गाजे बाजे के साथ लोग अपने बच्चों को मुंडन संस्कार भी कराते है। शादी विवाह के सीजन में यहां शादियां भी खूब होती है। बावजूद पर्यटक स्थल का दर्जा नहीं मिल सका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।