Mass Wedding for 22 Couples at Ashok Dham Temple on April 14 22 कन्याओं का आज होगा सामूहिक कन्यादान ., Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsMass Wedding for 22 Couples at Ashok Dham Temple on April 14

22 कन्याओं का आज होगा सामूहिक कन्यादान .

अशोक धाम मंदिर परिसर में 14 अप्रैल को 22 जोड़े नव दंपति के सामूहिक विवाह की तैयारी पूरी हो गई है। मंदिर ट्रस्ट ने 529 गरीबों की शादी कराई है। सामूहिक विवाह का उद्देश्य दहेज प्रथा को खत्म करना है। सभी...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायMon, 14 April 2025 04:06 AM
share Share
Follow Us on
22 कन्याओं का आज होगा सामूहिक कन्यादान .

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। अशोक धाम मंदिर परिसर में 14 अप्रैल सोमवार को होने वाले 22 जोड़े नव दंपति के सामूहिक विवाह की तैयारी पूरी कर ली गई है। अशोक धाम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त सचिव डा. कुमार अमित के नेतृत्व में सोमवार को होने वाली सामूहिक विवाह के पूर्व 21 मई 2024 तक अशोक धाम मंदिर ट्रस्ट 529 आर्थिक रूप से कमजोर गरीबों की शादी करा चुकी है। मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक सचिव स्व. श्याम सुंदर प्रसाद सिंह ने 51 जोड़ी नव नव दंपति का एक साथ सफलतापूर्वक विवाह कराकर सामूहिक विवाह कार्यक्रम की शुरूआत की थी। जो कोरोना संक्रमण काल के दौरान 2020 को छोड़ अनवरत रूप से जारी है। हालांकि जोड़े की संख्या में कमी आई है। सामूहिक विवाह सह कन्यादान नाम से आयोजित कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट के साथ स्थानीय प्रशासनिक व जन प्रतिनिधि का भी अपेक्षित सहयोग रहता है। अशोकधाम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त सचिव डा. कुमार अमित ने बताया कि सारा खर्च मंदिर कमेटी उठती है। सामूहिक विवाह का उद्देश्य दहेज प्रथा खत्म करना है। सामूहिक विवाह के सभी कार्यक्रम मंडपम और संस्कार भवन में होंगे। ठहरने के साथ भोजन भी कराया जाता है।

529 जोड़ों के सामूहिक विवाह कराने की तिथि: 2009 में 51, 2010 में 45, 2011 में 45, 2012 में 41, 2013 में 44, 2014 में 35, 2015 में 36, 2016 में 28, 2017 में 28, 2018 में 34, 2019 में 37, 2021 में 28, 2022 में 28, 2023 में 25 एवं 2024 में 24 कन्याओं के हाथ पीले अशोकधाम ट्रस्ट के द्वारा किया गया। इस बार 22 जोडी का हाथ पीले करने की तैयारी किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।