Water Crisis in Ramgarh Chowk Broken Hand Pumps Cause Distress Amid Scorching Heat रामगढ़ चौक प्रखंड सह अंचल मुख्यालय के चापाकल खराब पेयजल के लिए लोग परेशान।, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsWater Crisis in Ramgarh Chowk Broken Hand Pumps Cause Distress Amid Scorching Heat

रामगढ़ चौक प्रखंड सह अंचल मुख्यालय के चापाकल खराब पेयजल के लिए लोग परेशान।

रामगढ़ चौक प्रखंड सह अंचल मुख्यालय के चापाकल खराब पेयजल के लिए लोग परेशान।

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायSat, 24 May 2025 03:56 AM
share Share
Follow Us on
रामगढ़ चौक प्रखंड सह अंचल मुख्यालय के चापाकल खराब पेयजल के लिए लोग परेशान।

रामगढ़ चौक , एक स्रचाददाता प्रखंड सह अंचल मुख्यालय में लोगों की सुविधा के लिए लगे चापाकल लगभग 1 साल से खराब पड़े हैं जिस कारण इस भीषण गर्मी में लोगों के समक्ष पानी का संकट खड़ा हो गया है। प्रखंड परिसर में एक चापाकल लगाए गए थे तथा दूसरा चापाकल प्रखंड मुख्यालय के समीप भाजपा कार्यालय में लगाया गया था परंतु उक्त दोनों चापाकल फिलहाल बीमार पड़े हैं। इस प्रचंड गर्मी में चापाकल खराब होने से लोगों की चिंताएं बढ़ गई है क्योंकि प्रखंड कार्यालय सह अंचल कार्यालय में दूर दराज से लोग अपने-अपने काम से आते हैं जहां घंटों लोगों को रूकना पड़ता है इस दौरान प्यास लगने की स्थिति में उन्हें दुकान से सील बंद बोतल खरीद कर प्यास बुझाने पड़ रहा है लेकिन चापाकल ठीक करने की पहल अभी तक नहीं हुई है।

ग्रामीण गगन सिंह इरशाद अंसारी चिंटू गुप्ता टुनटुन भगत धर्मपाल पासवान सनोज पासवान सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस तपती गर्मी में प्रखंड सह अंचल मुख्यालय में पीने के पानी हेतु एक भी चापाकल की व्यवस्था नहीं है जहां पेय जल के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार सिन्हा एवं भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र साहू से दूरभाष पर जानकारी लेने पर बताया गया कि खराब चापाकल की सूची पीएचईडी विभाग को भेजी गई है जल्दी ही खराब पड़े चापाकल के मरम्मती का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।