महिला सक्तिकरण की मिसाल बन रहा महिला संवाद
महिला सक्तिकरण की मिसाल बन रहा महिला संवाद

चानन। निज संवाददाता भलूई पंचायत के रमलबीधा कुराव टोला स्थित खेत में गुरूवार को सरकार एवं जीविका दीदी की संयुक्त पहल से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनकी सामाजिक -आर्थिक आकांक्षाओं को प्रत्यक्ष रूप से समझाने की कोशिश की गई। कार्यक्रम में जीविका के प्रखंड समन्वयक इन्द्रभूषण सिंह के साथ ही भीओ द्वारा महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री के संदेा पत्र का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार द्वारा महिला साक्तिकरण की दिाा में क्रियांवित महत्वाकांक्षी योजनाएं की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिला आरक्षण, नाामुक्ति अभियान, बाल विवाह एवं देहज प्रथा उन्मूलन अभियान, मुख्यमंत्री पोशाक योजना, कन्या उत्थान योजना, बालिका पोााक योजना चलाकर महिलाओं को साक्त बनाया गया है।
संवाद कायक्रम में महिलाओं ने वृद्वा पेशन, आवास योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, हर घर नल जल कौशल विकास जैसे मुद्दे पर चर्चा की। संवाद कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी ने महिलाओं की समस्याओं को सूनने के बाद कहा कि विभिन्न पंचायतों में महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाएं न केवल सरकार की योजनाओं को समझ रही है, बल्कि उनकी गुणवत्ता और पहुंच को लेकर गंभीर सवाल भी उठा रही हैं। महिला संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं द्वारा उठाए गए मुद्दों को संबंधित विभागों तक पंहुचाने के लिए प्राासनिक प्रतिनिधि तत्परता से कार्य कर रहे है। यह स्पष्ट रूप से र्दशाता है कि महिला संवाद अब एक नीति संवाद मंच के रूप में उभर रहा है। जहां ग्रामीण महिलाएं विकास की दिाा तय करने में अहम भूमिका निभा रही है। मौके पर जीविका दीदी शोभा रानी, नेहा कुमारी, पिंकी कुमारी, आरती कुमारी, रीना देवी, माया देवी, अनिता देवी ,रविन्द्र कुमार शर्मा सहित सैकड़ों जीविका दीदी मौजूद थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।