एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, दूसरा फरार
मधेपुरा के कर्पूरी चौक पर बुधवार को दो बाइकों के बीच टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। टक्कर के बाद एक बदमाश भागने में सफल रहा, जबकि पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ जारी...

मधेपुरा, संवाद सूत्र। शहर के कर्पूरी चौक पर बुधवार को दो बाइक की आमने सामने टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। दूसरा बाइक सवार बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे शहर के जयपालपट्टी की ओर से एक बाइक पर सवार दो बदमाश तेजी से कर्पूरी चौक से निकला। कर्पूरी चौक पर गश्ती कर रहे कमांडो सिपुल और सोमू ने उसका पीछा किया। इसी बीच स्टेशन चौक की तरफ से एक बाइक सवार युवक कर्पूरी चौक की तरफ आ रहा था। कर्पूरी चौक से एक सौ मीटर की दूरी पर दोनों बाइक में आमने सामने टक्कर हो गयी। इस टक्कर में दोनों बाइक सवार घायल होकर सड़क पर गिर गया। घटना के बाद आसपास के लोग वहां जमा हो गए। इसी दौरान एक बदमाश बाइक से कूदकर रेलवे दुर्गा मंदिर की गली से भाग गया। सदर थाना प्रभारी बिमलेंदु कुमार ने बताया कि एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार बदमाश से गहन पूछताछ की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।