अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध महिला की मौत
सिंहेश्वर में एक अज्ञात दोपहिया वाहन की ठोकर से घायल वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। बाद...

सिंहेश्वर। निज संवाददाता सिंहेश्वर-पीपरा रोड एनएच 106 मल्लिक टोला में एक अज्ञात दोपहिया गाड़ी की ठोकर से घायल वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी। परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित परिजनों ने मल्लिक टोला के पास सड़क पर शव रख एनएच जाम कर दिया। लगभग क घंटे सड़क जाम रहने के बाद सिंहेश्वर थाना के अपर थानाध्यक्ष कपिलदेव यादव अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय बुद्धिजीवियों ने लोगों को समझा कर जाम को समाप्त कराया।
शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया। मृतका की पहचान मल्लिक टोला वार्ड नंबर एक निवासी उमेश साह की मां कौशल्या देवी के रूप में हुई। उमेश साह ने बताया कि मंगलवार की शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से उसकी मां घायल हो गयी थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।