RJD Organizational Elections Gajendra Ram Elected Unopposed as Block President for Third Term राजद के तीसरी बार प्रखंड अध्यक्ष बने गजेंद्र, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsRJD Organizational Elections Gajendra Ram Elected Unopposed as Block President for Third Term

राजद के तीसरी बार प्रखंड अध्यक्ष बने गजेंद्र

उदाकिशुनगंज में चंद्रकांता कॉलेज में राजद के संगठनात्मक चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बीरेंद्र कुमार सिंह और सरगुन यादव की देखरेख में गजेंद्र राम को लगातार तीसरी बार राजद के प्रखंड अध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराTue, 27 May 2025 04:12 AM
share Share
Follow Us on
   राजद के तीसरी बार प्रखंड अध्यक्ष बने गजेंद्र

उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। अनुमंडल मुख्यालय स्थित चंद्रकांता कॉलेज में सोमवार को राजद के संगठनात्मक चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजद के प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी के रूप में बीरेंद्र कुमार सिंह व सहायक निर्वाची पदाधिकारी सरगुन यादव की देखरेख में संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न हुआ। जहां निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सर्वसम्मति से निर्विरोध गजेंद्र राम उदाकिशुनगंज प्रखंड से लगातार तीसरी बार राजद के प्रखंड अध्यक्ष बने। राजद प्रखंड अध्यक्ष पद पर पुन: चुने जाने पर गजेंद्र राम ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निष्ठा के साथ निभाऊंगा और पार्टी संगठन को मजबूत करूंगा। प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना कर नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।मौके

पर पूर्व प्रमुख विकास चंद्र यादव,रमन कुमार राणा,विजय कुमार साहनी,अशोक कुमार मंडल,अमरेंद्र कुमार मंडल,प्रकाश शर्मा,शंकर यादव,अखिलेश शर्मा,विवेक कुमार,श्रवण कुमार सहित अन्य राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।