Tiranga Yatra in Kumar Khand Honors Indian Soldiers and Operation Sindoor Success भाजपा कार्यकर्ता ने निकाली तिरंगा यात्रा, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsTiranga Yatra in Kumar Khand Honors Indian Soldiers and Operation Sindoor Success

भाजपा कार्यकर्ता ने निकाली तिरंगा यात्रा

कुमारखंड में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने काली मंदिर परिसर से यात्रा शुरू की और भारत माता की जय के नारे लगाए। भाजपा मंडल...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराMon, 26 May 2025 01:45 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा कार्यकर्ता ने निकाली तिरंगा यात्रा

कुमारखंड। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सैनिकों के सम्मान में प्रखंड के रामनगर महेश में रविवार को भाजपा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष गौतम राणा साह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। काली मंदिर परिसर से निकाली गयी तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पहलगाम हमले में निर्दोष पर्यटकों को मारने वाले आतंकियों का खात्मा कर भारतीय सेना ने पूरे विश्व में देश का गौरव बढ़ाया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह पूर्वी मंडल प्रभारी अभिषेक कुमार साह ने कहा कि आज देश को अपने सैनिकों के शौर्य और वीरता पर गर्व है।

तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री सुरेश यादव, विद्यानंद साह, मणिकांत सिंह, गगन भूषण, उमाशंकर ठाकुर, पूनम ठाकुर, मनीषा गुप्ता, धनेश्वर गुप्ता, श्रीदेव साह, सुमन सिंह, शशि चंद्र गुप्ता, सपना भूषण, रौशनी भूषण, डबलू मिश्रा, अजय रजक, रामचंद्र दास, उमेश साह, प्रीतम कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।