Women s Dialogue Program Launched in Madhepura to Empower Women and Promote Entrepreneurship सरकारी योजनाओं के लाभ से कराया अवगत., Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsWomen s Dialogue Program Launched in Madhepura to Empower Women and Promote Entrepreneurship

सरकारी योजनाओं के लाभ से कराया अवगत.

मधेपुरा, हन्दिुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सभी प्रखंडों में शुक्रवार से महिला संवाद कार्यक्रम का

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराSat, 19 April 2025 04:26 AM
share Share
Follow Us on
सरकारी योजनाओं के लाभ से कराया अवगत.

मधेपुरा। जिले के सभी प्रखंडों में शुक्रवार से महिला संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सिंहेश्वर प्रखंड अंतर्गत रुपौली पंचायत के प्रगति ग्राम संगठन में डीएम तरनजोत सिंह ने उपस्थित महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने महिला संवाद कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया। कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं और परियोजनाओ के लाभ से महिलाओं को अवगत कराना है। साथ हीं महिलाओं की उम्मीदों को इस संवाद के माध्यम से प्राप्त करना है। डीएम ने संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए कई मुद्दों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के बीच उद्यमिता व स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अधिकतम 10 लाख रुपए तक ब्याज रहित ऋण उपलब्ध करा रही है। इससे लाभान्वित होकर महिलाएं आज आर्थिक विकास की ओर अग्रसर हो रही है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी से प्रभावित परिवारों और समाज के अत्यंत गरीब परिवारों को जीविकोपार्जन के स्थायी साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुवात की गयी है। राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं के संरक्षण, स्वास्थ्य, शक्षिा और स्वावलंबन पर आधारित मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना वर्ष 2018 में लागू की गयी। आज राज्य में बालिका शक्षिा में बढ़ोतरी के साथ उच्च शक्षिा के लिए भी प्रोत्साहित हुई है।डीएम ने कहा कि उच्च शक्षिा जारी रखने वाले स्टूडेंट को शक्षिा प्राप्ति में आर्थिक अड़चन का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए सरकार द्वारा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड ऋण दिया जा रहा है। बालिका शक्षिा को बढ़ावा देने और बालिकाओं को आत्मनर्भिर बनाने के लिए सरकार द्वारा यह एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक पहल है।

महिलाओं ने डीएम के समक्ष रखी बातें: महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी उम्मीदों को डीएम के समक्ष रखा। कई मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए इसके समाधान करने की बात कही। डीएम ने महत्वपूर्ण मुद्दों पर त्वरित गति से समाधान का संबंधित विभाग को नर्दिेश दिया। कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक नील कमल चौधरी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पंकज घोष, प्रखंड परियोजना प्रबंधक सिदार्थ रामण राय और बीडीओ सहित अन्य उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।