Brutal Murder of 35-Year-Old Dharmveer Mukhiya Two Arrested in Fulhar फुलहर में युवक की हत्या में दो गिरफ्तार, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsBrutal Murder of 35-Year-Old Dharmveer Mukhiya Two Arrested in Fulhar

फुलहर में युवक की हत्या में दो गिरफ्तार

फुलहर में 35 वर्षीय युवक धर्मवीर मुखिया की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। मृतक के भाई के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तार किए गए...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीThu, 27 March 2025 12:15 AM
share Share
Follow Us on
फुलहर में युवक की हत्या में दो गिरफ्तार

हरलाखी,एक संवाददाता। फुलहर में 35 वर्षीय युवक धर्मवीर मुखिया की हुई निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि कांड के मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। कांड में गिरफ्तार दोनों व्यक्ति को नामजद किया गया है। जिसकी पहचान फुलहर गांव के ही देवेंद्र यादव और महेंद्र सादा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि हत्या मामले में परिजन के लिखित बयान पर केस दर्ज करने के बाद पूछताछ के लिए गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया गया है। कांड का अनुसंधान जारी है। तकनीकी जांच भी चल रही है। संलिप्त अन्य लोगों की भी जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद कांड का जल्द खुलासा किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।