गोलीकांड में वार्ड कमिश्नर ने किया सरेंडर, गया जेल
मधुबनी नगर निगम के वार्ड कमिश्नर आशीष झा ने फायरिंग मामले में गुरुवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह घटना 6 मार्च को मधुबनी प्राइवेट बस स्टैंड में हुई थी,...

मधुबनी। शहर के मालगोदाम रोड स्थित बस स्टैंड में आदित्य नारायण गुप्ता पर हुई फायरिंग मामले में फरार चल रहे मधुबनी नगर निगम के वार्ड कमिश्नर आशीष झा नाटकीय अंदाज में गुरुवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार महथा ने कमिश्नर की ओर से प्रस्तुत दलील पर सुनवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार नगर थाना की पुलिस जैसे ही मंगरौनी स्थित आशीष झा के घर की कुर्की करने के लिए रवाना हुई कमिश्नर कोर्ट पहुंच गए। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित के कोर्ट में सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस वापस लौट आई।
उन्होंने बताया कि पूर्व में मंगरौनी स्थित नगर निगम वार्ड संख्या छह के वार्ड पार्षद आशीष झा के घर ढोल नगाड़े बजाकर इश्तिहार चिपकाया गया था। बीते छह मार्च को स्टैंड कैंपस में की दुकानों का किराया वसूलने को लेकर बीते छह मार्च को मधुबनी प्राइवेट बस स्टैंड में फायरिंग की घटना हुई थी। गोली लगने से स्टेशन मोहल्ला के आदित्य नारायण गुप्ता जख्मी हो गए थे। घटना को लेकर आशीष झा सहित चार नामजद एवं अन्य अज्ञात पर एफआईआर दर्ज हुई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।