ऐश्वर्या राय का कान फिल्म फेस्टिवल से सेकेंड लुक भी सामने आ गया। रेड कार्पेट पर पहुंची ऐश्वर्या को देखते ही तारीफों की झड़ी लग गई है। सोशल मीडिया पर ब्लैक गाउन वाला लुक तेजी से वायरल हो रहा और फैन उन्हें 'फाइन वाइन' कहकर तारीफ कर रहे। देख लें किस तरह कान के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय का लुक नजर आया।
ऐश्वर्या राय ने कान के रेड कार्पेट पर अपने सेकेंड लुक के लिए वहीं पुराने अंदाज में ब्यूटीफुल गाउन को चुना। ब्लैक गाउन के साथ लुक को ग्रेसफुल बनाने के लिए प्री ड्रेप्ड शॉल को कैरी किया है। जिसकी लांग ट्रेन इसे रेड कार्पेट के लिए बिल्कुल परफेक्ट बना रही।
ऐश्वर्या का ये खूबसूरत मखमली लिबास डिजाइनर गौरव गुप्ता ने क्रिएट किया है। गौरव गुप्ता अपने स्कल्पटेड आउटफिट के लिए फेमस हैं और 2022 में ऐश्वर्या का पिंक लुक भी इसी डिजाइनर ने क्रिएट किया था। जिसमे वो किसी गॉडेस सी नजर आ रही थीं।
मिसेज बच्चन गाउन के साथ प्री ड्रेप्ड शॉल कैरी की थी। शैंपेन गोल्ड कलर की इस शॉल को देखकर हालांकि फैंस कंफ्यूज हैं और ट्रोल कर रहे हैं।
फर्स्ट लुक के अपोजिट का ऐश्वर्या राय का सेकेंड लुक सेसी था। जिसमे ग्लैमर, ग्लिटर और शाइन शामिल थी। ग्लॉसी चिक्स और स्टेटमेंट विंग्ड आईलाइनर के साथ सुर्ख रेड ब्राइट ग्लॉसी लिपस्टिक को ऐड किया गया था। जो इस पूरे लुक को ग्लैमराइज कर रहा है।
वहीं बात करें हेयरस्टाइल की तो ऐश्वर्या ने साइड पार्टिंग के साथ वेवी कर्ल चूज किया था। जिसे करीने से लेफ्ट शोल्डर पर टिकाया गया था। ऐश्वर्या की ये हेयरस्टाइल उनके लांग और ओवरड्रेप्ड शॉल के साथ पूरी तरह से फिट बैठ रही थी।
ऐश्वर्या ने इस लुक के साथ मिनिमम ज्वैलरी को कैरी किया है। हाथों में ब्यूटीफुल डायमंड रिंग के साथ स्लीक ईयररिंग्स वियर किया। जिससे पूरा फोकस आउटफिट पर बना रहे।
ऐश्वर्या राय ने कान के रेड कार्पेट पर पहले दिन अपने रॉयल लुक से हर किसी को इंप्रेस कर लिया था। जिसमे वो सफेद रंग की खूबसूरत साड़ी के साथ रेड रूबी स्टोन से बने मल्टीलेयर नेकलेस को पहने रेड कार्पेट पर पहुंची थीं।