झंझारपुर-पाटलिपुत्र मेमू स्पेशल ट्रेन आज से प्रतिदिन चलेगी
झंझारपुर और पाटलिपुत्र के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन शनिवार से प्रतिदिन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 31 जुलाई तक चलेगी। सुबह 3 बजे झंझारपुर से रवाना होकर पाटलिपुत्र 11:40 बजे पहुंचेगी। वापसी में पाटलिपुत्र से...

झंझारपुर, निज संवाददाता। झंझारपुर- पाटलिपुत्र के बीच शनिवार से प्रतिदिन मेमू स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि चार महीने पहले भी झंझारपुर-पाटलिपुत्र के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया था। दो माह के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। अब फिर से मेमू रैक के साथ गाड़ी संख्या 05573 एवं 05574 स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू की गई है। अभी 31 जुलाई तक चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय ग्रीष्मकालीन अवकाश यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस ट्रेन में आठ कार मेमू रैक होगी। 05573 झंझारपुर-पाटलिपुत्र समर स्पेशल ट्रेन झंझारपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 05573 प्रतिदिन सुबह 03 बजे झंझारपुर स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन 03:19 बजे तमुरिया, 03:35 बजे घोघरडीहा, 03:49 बजे निर्मली, 04:10 बजे सरायगढ़, 04:48 बजे सुपौल, 05:55 बजे सहरसा, 06:25 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 07:08 बजे मानसी, 07:20 बजे खगड़िया, 07:53 बजे बेगूसराय, 08:15 बजे बरौनी, 08:45 बजे बछवारा, 09:20 बजे शाहपुर पटोरी, 10:10 बजे हाजीपुर और 10:25 बजे सोनपुर स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन अपने अंतिम स्टेशन पाटलिपुत्र स्टेशन पर सुबह 11:40 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05574 पाटलिपुत्र-झंझारपुर समर स्पेशल वापसी में गाड़ी संख्या 05574 प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन से खुलेगी। यह ट्रेन 12:58 बजे सोनपुर, 13:10 बजे हाजीपुर, 13:55 बजे शाहपुर पटोरी, 14:35 बजे बछवारा, 15:10 बजे बरौनी, 15:38 बजे बेगूसराय, 16:53 बजे खगड़िया, 17:16 बजे मानसी, 17:55 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 19:30 बजे सहरसा, 20:10 बजे सुपौल, 21:10 बजे सरायगढ़, 21:35 बजे निर्मली, 21:46 बजे घोघरडीहा, 22:03 बजे तमुरिया रुकते हुए रात 22:35 बजे झंझारपुर स्टेशन पहुंचेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।