19 लोगों की गिरफ्तारी
मधुबनी में पुलिस ने विभिन्न मामलों में 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से नौ गिरफ्तारी कोर्ट के वारंट पर हुई, जबकि हत्या के प्रयास और शराबबंदी कानून उल्लंघन में भी गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने 1242...

मधुबनी। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में गुरुवार को 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर नौ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। हत्या के प्रयास में नामजद दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जबकि शराबबंदी कानून के उल्लंघन में दो व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। मारपीट एवं अन्य मामलों में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई में 1242 लीटर शराब जब्त की गई। उन्होंने बताया कि सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत 10 वाहन चालकों से 13 हजार पांच सौ रुपए से अधिक का ई-चालान काटा गया। विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थानाध्यक्षों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।