Postal Assistant Arrested for Embezzling Over 10 Lakh Rupees in Madhubani 10 लाख गबन मामले में डाक सहायक भेजे गए जेल, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsPostal Assistant Arrested for Embezzling Over 10 Lakh Rupees in Madhubani

10 लाख गबन मामले में डाक सहायक भेजे गए जेल

मधुबनी में हेड पोस्ट ऑफिस के डाक सहायक संजीव कुमार पासवान को लाखों रुपए गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संजीव ने कोर्ट उप डाकघर के खातों से अवैध निकासी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीSun, 13 April 2025 12:08 AM
share Share
Follow Us on
10 लाख गबन मामले में डाक सहायक भेजे गए जेल

मधुबनी । जिला कोर्ट उप डाकघर के विभिन्न खातों से लाखों रुपए गबन करने के आरोप में गिरफ्तार हेड पोस्ट ऑफिस के डाक सहायक संजीव कुमार पासवान न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। पूछताछ के बाद नगर थाना के दारोगा लक्ष्मी कुमारी ने उसे शनिवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पीके महथा के न्यायालय में पेश किया। अनुसंधानकर्ता लक्ष्मी ने कोर्ट में साक्ष्य से संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत किया। बाद में कोर्ट ने एक पखवाड़े के लिए उसे जेल भेज दिया। इससे पूर्व शुक्रवार को प्रधान डाकघर मधुबनी की घेराबंदी कर पुलिस ने संजीव कुमार को गिरफ्तार किया था। पुलिस को जैसे ही प्रधान डाकघर में संजीव के ड्यूटी पर आने की खबर मिली लक्ष्मी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस छापेमारी टीम पहुंच गई। पुलिस दिनभर आरोपित के बाहर आने का इंतजार करती रही। शाम में आफिस का काम बंद होते ही नाटकीय अंदाज में पुलिस ने संजीव को गिरफ्तार कर लिया। घटना के समय संजीव कोर्ट उप डाकघर में उप डाकपाल के पद पर कार्यरत था। पोस्टल डिवीजन मधुबनी के डाक निरीक्षक तथा केस के सूचक गौरव कुमार के अनुसार चार अगस्त 2018 से 15 जुलाई 2019 के बीच कोर्ट उप डाकघर के दो दर्जन खाते से 10 लाख 12 हजार 281 रूपए अवैध निकासी की गई थी। विभागीय जांच में जब इसका खुलासा हुआ तो संजीव कुमार पासवान को नोटिस की गई। इस बीच उसका स्थानांतरण प्रधान डाकघर में हो गया। डाक निरीक्षक के अनुसार नोटिस पर संजीव ने दो लाख 25 हजार 781 रुपए जमा कर दिया। शेष रूपए जमा नहीं करने पर उन्होंने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।